दनकौर: आटा मिल में हादसा, मशीन में फंसने से मजदूर की मौत

दनकौर क्षेत्र के मंडी श्याम नगर स्थित राहुल पैलेस वाली गली में एक आटा मिल में काम करने वाले मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार को अरुण भाटी पुत्र चंद्रपाल भाटी निवासी ग्राम देवटा, थाना दनकौर ने सूचना दी कि उनके आटा मिल में काम करने वाले राम अवतार (30) पुत्र मुनीष भाटी, निवासी ग्राम देवटा, आटा चक्की चलाते समय एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए।

बताया गया कि चक्की चलाते समय राम अवतार के सिर पर बंधे तेमंद (गमछे) का छोर मशीन के सापट में फंस गया, जिससे गले में फंदा लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उसी आटा मिल में मजदूरी करता था।

सूचना मिलते ही थाना दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही अन्य आवश्यक कार्रवाई भी प्रचलित है।

इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी देखे:-

बाराही मेला में रूबी पवार ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देते हुए जमकर धमाल मचाया
किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा पीएम का पहला फैसला : योगी आदित्यनाथ
सभासदों ने किया वहिष्कार, विधायक ने किया लोकार्पण
डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर खनन माफियाओं के खिलाफ एसडीएम व खनन अधिकारी की बड़ी कार्यवाही
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्राधिकरण अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, किसानों की समस्याओं पर हुआ म...
अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान, ग्रेटर-नोएडा में दो दिवसीय गुर्जरी कार्निवल का शुभारम्भ
अलर्ट: भारत में बड़े हमले की फिराक में आतंकी संगठन आईएसआईएस खुरासान, खुफिया एजेंसियों ने दी जानकारी
जानिए दिवाली पर श्रीगणेश-श्रीमहालक्ष्मी पूजन का मुहूर्त
डीएम मनीष वर्मा के निर्देशन में औषधि विभाग एक्शन में , खाने के 8 नमूने जांच के लिए
मुख्यमंत्री के सलाहकारों ने मेडिकल डिवाइस पार्क का किया दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा
आग लगने से हुई तीन लोगों की मौत का मामला: फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
श्री साई अक्षरधाम मन्दिर रास लीला, मयूर नृत्य सुंदर झांकियों के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी ...
रणदीप भाटी गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार, फार्महाउस फायरिंग का था मुख्य आरोपी
प्रोमोटर द्वारा इकाई मूल्य के 10 प्रतिशत से अधिक धनराशि की मांग करने से पहले एग्रीमेन्ट फॉर सेल/बी.ब...
पब में हुई मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार
फोर्टिस अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में व्यापक ऑन्कोलॉजी सेवाओं की हुई शुरुआत, कैंसर रोगियों को मिलेगा एड...