किसानों की समस्याओं का होगा समाधान: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा यद्यपि किसानों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा, इसके पीछे पुरानी सरकारों की वे नीतियां थीं, जो किसानों की जमीन छीनने और उनके अधिकारों को अनदेखा करने पर आधारित थीं। लेकिन वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह किसानों के हकों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।

गौतमबुद्धनगर में पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा और नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से प्रभावित किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस कदम के बाद किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।

आज, 6 दिसंबर 2024 को भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के अध्यक्ष श्यौराज सिंह और भारतीय किसान यूनियन (भानू) सहित कई किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने रबूपुरा स्थित आवास पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा, “जिन अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को दबाकर सरकार को गुमराह किया है, उनकी भी पोल खोली जाएगी। किसानों के वाजिब अधिकार दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनकी सभी जायज मांगों को पूरा कराया जाएगा।”

किसान प्रतिनिधियों ने विधायक धीरेंद्र सिंह के इस आश्वासन पर भरोसा जताते हुए अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं कि सरकार उनके मुद्दों को गंभीरता से हल करेगी।

यह भी देखे:-

रक्तदान से कैंसर व अन्य बीमारियों का खतरा हो जाता है कम: डा.धीरज भार्गव
जमालपुर कांड के बाद दनकौर पुलिस हुई सतर्क, लोगों से की अपराधिक घटनाओं की तुरंत जानकारी देने की अपील
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तुम जल्दी आना, कामना के साथ गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मुलाकात कर ग्रेनो के उम्मीदों से कराया अवगत
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को जेल लेकर पहुंची एनसीबी, इधर कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई जार...
घर में घुसकर महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
शिवलीला के मंचन के साथ धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई ग्रेटर नोएडा का आगाज
जहांगीरपुर: प्राइमरी स्कूलों में बंटे छात्र-छात्राओं के लिए जूते-मोजे
नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक UPSIDC का आईआईए पदाधिकारियों ने किया स्वागत
दीपावली: रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, अयोध्या पहुंचकर सीएम ने दी दिवाली की बधाई
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा के वार्षिकोत्सव में नवरसों की दिव्य छटा का प्रदर...
बेनेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, विकसित भारत के लिए इंस्टीट्यूशन्...
भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में अलर्ट, गंगा और अन्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर
बलिया : 1 लाख के इनामी बदमाश हरीश पासवान को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया
खाद्य पदार्थ में मिलावट पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त, आरोपियों के वकील से पूछा- क्‍या मिलावटी गेहूं खाएंगे...
GBU के जी20 सहस्तम टेक फेस्ट में ब्रेन हंट, टेक कांग्रेस, बूट कैंप, फेस पेंटिंग और नृत्य प्रतियोगिता...