किसानों की जेल से रिहाई और मुआवजे की मांग तेज: करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौंपा ज्ञापन

सूरजपुर। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने शुक्रवार को शांतिपूर्वक आंदोलनरत किसानों की तुरंत रिहाई, 64% अतिरिक्त मुआवजा, और 10% भूखंड आवंटन की मांग को लेकर जिलाधिकारी मनीष वर्मा से मुलाकात की। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा को सौंपते हुए सभी किसानों की रिहाई और लंबित समस्याओं के समाधान की अपील की।

कई वर्षों से लंबित है किसानों की मांग
संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के किसान लंबे समय से 64% अतिरिक्त मुआवजा और 10% भूखंड की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा, नोएडा, और यमुना प्राधिकरण पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं।

रात में 42 किसानों को फिर भेजा गया जेल
प्रवीण भारतीय ने बताया कि जीरो पॉइंट पर धरना दे रहे किसानों को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने रात के समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किसानों की रिहाई के लिए करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने किसानों की रिहाई और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया
संगठन ने उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सभी किसानों की तुरंत रिहाई और 64% मुआवजा एवं 10% भूखंड आवंटन की मांग की। संगठन ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने का अनुरोध किया।

इन प्रमुख लोग रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान मास्टर दिनेश नागर, बलराज हूंन, प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी, पिंट

 

यह भी देखे:-

कोरोना फिर टेंट व्यवसाय को करने लगा प्रभावित , टेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने की ये मांग , पढ़ें पूरी खबर 
जीएल बजाज में मेन्टल हेल्थ कोंन्क्लेव का आयोजन
अगले दो महीने में कोरोना पूर्व स्थिति में होंगी रेलवे सेवाएं, अभी चल रही 66 फीसदी ट्रेनें
दिल्ली- हावड़ा रूट पर ट्रेन हादसा होने से टला
मरते दम तक हक व सच की लड़ाई लड़ूंगा-- Navjot Singh Sidhu
विश्व किडनी दिवस: किडनी कितनी है अहम, जागरूकता के लिए वैश्विक स्तर पर हो रहे प्रयास
जन्मदिन के उपलक्ष्य में सिटी हार्ट स्कूल में हुआ पौधारोपण
लोकसभा के मद्देनजर दिल्ली राज्य और हरियाणा के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठ...
स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने लगाए पौधे
बारिश से निपटने को सीईओ ग्रेनो ने किया अलर्ट, जलभराव होने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
अवैध यूनिपोल पर नजर रखने के लिए टास्क फोर्स जल्द
पीएम के जन्मदिवस पर राजनगर भाजयुमो की तरफ से होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
नए अविष्कारों के प्रदर्शन के साथ LED EXPO 2018 का हुआ समापन
Yamuna Authority: 102.1 किमी से शुरू होगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे, वृंदावन का जुड़ाव यमुना एक्सप्रे...
कोरोना: आज प्रधानमंत्री की बैठक आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ. संक्रमण के बढ़ते मामलों पर होग...
बिहार: अब चिराग ने किया 'बंगले' पर दावा, क्या पारस गुट से मिलेगी जीत?