ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों के मुद्दे हल करने के लिए हर बृहस्पतिवार को बैठक करने का लिया निर्णय धरना समाप्त, मांगों को प्राथमिकता पर हल करने का आश्वासन

ग्रेटर नोएडा, 05 दिसंबर 2024: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर विगत कुछ माह से धरनारत किसानों ने बृहस्पतिवार को धरना समाप्त कर दिया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव व सुनील कुमार सिंह के साथ बृहस्पतिवार देर शाम को बोर्ड रूम में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष महेंद्र मुखिया के नेतृत्व में किसानों की बैठक में सहमति बन गई है। किसानों की मांगों को हल करने के लिए प्राधिकरण में हर बृहस्पतिवार को बैठक होगी, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर मसले हल किए जाएंगे। साथ ही नीतिगत मसले प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष रखे जाएंगे। बता दें कि औद्योगिक इकाइयों , शिक्षण संस्थानों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में किसानों के बच्चों को रोजगार व शिक्षा में आरक्षण, आबादी भूखंडों के विभाजन की स्पष्ट नीति, बैक लीज की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण आदि मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर विगत कुछ माह से धरना दे रहे थे। इस बैठक में एडीएम अतुल कुमार , पुलिस अधिकारी हृदेश कुमार, प्राधिकरण के एसडीएम जितेंद्र गौतम व रामनयन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

पूर्वी भारत का गेटवेः पूर्वांचल में दिसंबर तक होगा एनएच का जाल, बिहार से लेकर एमपी तक पहुंच होगी आसा...
ईस्टर्न पेरिफेरल पर मिला अज्ञात का शव, शिनाख्त की अपील
जी.एन.आई.ओ.टी. संस्थान में ओरिएन्टेशन कार्यक्रम "अभ्युदय-2022-23" का हुआ सफल आयोजन
भगवान कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई
लुक्सर 6% किसान आबादी समस्याओं से जूझ रही, करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर पुलिस का सराहनीय कार्य: विदेशी नागरिकों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाला गिरोह गिरफ्ता...
बैंक दे रहा है सबसे सस्ता ऑटो लोन , सरकारी बैंकों ने घटाई ब्याज दर,
यूपी में विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं 15 अगस्त तक, प्रैक्टिकल नहीं होंगे
25 हज़ार का इनामिया बदमाश  पुलिस की गोली से घायल 
सीईओ नरेंद्र भूषण ने कहा, ग्रेटर नोएडा महात्मा गांधी के लोकल सेल्फ गवर्नमेंट का उत्कृष्ट नमूना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्रालय के दो कार्यालय परिसरों का किया उद्घाटन
भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभा और साहित्य का संगम, ग्रेटर नोएडा के भगवत शर्मा हुए सम्मानित
नववर्ष पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन
कोरोना वायरस: क्या है बंगाल में मिलने वाला ट्रिपल म्यूटेंट वेरिएंट? जानिए कितना है खतरनाक
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : मूर्छित हुए लक्ष्मण, संजीवनी लाए हनुमान