योग और स्वास्थ्य, पाचन/उदर – समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ

☀पाचन/उदर – समूह के योगासन :
☀योग और स्वास्थ्य ☀

☀पाचन/उदर – समूह के योगासन : ☀

अभ्यास 2: – चक्र पादासन:

चरण 1:

प्रारम्भिक स्थिति में लेट जायें।
घुटने को सीधा रखते हुए, दाहिने पैर को जमीन से 5 सेन्टीमीटर ऊपर उठायें।
पूरे पैर को दाहिनी ओर से बायीं ओर घुमाते हुए बड़े-से-बड़ा वृत्त बनाते हुए दस बार घुमायें। पैर को घुमाते समय एड़ी का जमीन के साथ स्पर्श न होने दें। बायें पैर से इसकी पुनरावृत्ति करें। पहले दाहिनी ओर से बायीं ओर, फिर विपरीत दिशा में।
विपरीत दिशा में भी दस बार घुमायें।
अधिक जोर न लगायें।
उदर श्वसन द्वारा श्वास-प्रश्वास की गति सामान्य होने तक विश्राम करें।

चरण 2:

दोनों पैरों को एक साथ ऊपर उठाकर भी इस को दुहराया जा सकता है, किन्तु जोर न लगायें। ध्यान रहे इस अभ्यास में बहुत श्रम लगता है। पूरे अभ्यास के दौरान पैरों को सीधा और एक साथ रखें। दोनों पैरों को दाहिनी से बायीं ओर और फिर विपरीत दिशा में तीन से पाँच बार घुमायें। पैरों को घुमाते समय बड़े-से-बड़ा वृत्त बनायें।

श्वसन-

पैरों को ऊपर उठाते समय श्वास लें। पैरों को नीचे लाते समय श्वास छोड़ें।

सजगता-

पैरों को घुमाने, नितम्बों एवं उदर पर पड़ने वाले प्रभाव और पैरों की गति को श्वास-प्रश्वास के साथ समकालित करने पर।

सीमायें-

उच्च रक्तचाप अथवा पीठ की गम्भीर बीमारी, जैसे, सायटिका या स्लिप डिस्क के रोगी को यह अभ्यास नहीं करना चाहिए।

लाभ-

नितम्ब-सन्धियों, मोटापे तथा उदर एवं मेरुदण्ड की पेशियों की शक्ति बढ़ाने के लिए लाभप्रद।

☀ऋषि वशिष्ठ ☀
☀ विशेषज्ञ ☀
☀योग एवम ज्योतिष☀
☀सम्पर्क सूत्र –
9259257034 ☀

यह भी देखे:-

भाकियू ( कृषक शक्ति ) ने शाहिद खान को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता
अमित लड़पुरा बने बीजेपी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, भाजपाइयों व ग्रामीणों ने दी बधाई
बच्चों ने शिविर में सीखा आत्मरक्षा के गुर
अब ईस्टर्न पेरिफेरल बना नशे के सौदागरों का रास्ता
समाजसेवी रंजन तोमर ने माँगा सभी पार्टियों से टिकट कहा 'नहीं है धनबल या बाहूबल , सुशिक्षित युवा समाज...
अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष अनुसंधान संस्थान ने मनाया 12 वार्षिकोत्सव, श्री राम चरित मानस का अखण्ड पाठ एव...
दिल्ली में खेल यूनिवर्सिटी: केजरीवाल बोले- हमारा बहुत बड़ा सपना पूरा हो रहा है, कर्णम मल्लेश्वरी हों...
शारदा विश्वविद्यालय में एड्स जागरुकता रैली, संक्रमण से बचाव पर जोर
स्मॉग टॉवर का उखाड़ा जाना, करोड़ों रुपये की बर्बादी: विक्रांत तोंगड़, पर्यावरणविद्
देखें VIDEO, UP CM योगी आदित्यनाथ का ग्रेटर नोएडा- नोएडा की जनता को शानदार तोहफा
मोदी-बाइडन मुलाकात : रिश्तों की नई इबारत लिखेगी मुलाकात, यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे पीए...
कमिश्नरी द्वारा ग्रामीणों के साथ भेदभाव की शिकायत, नोवरा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम दिया वि...
रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैम्प
यू-ट्यूबर हिमांशी गांधी मौत मामले में नया मोड़: वहाट्सएप चैट में लिखा-भैया मैं जा रही हूं, आज लास्ट ...
एनटीपीसी की ओर से जारी स्पष्टीकरण : आत्मदाह करने की कोशिश वाली घटना से एनटीपीसी लिमिटेड का कोई संबंध...
सेंट जोसेफ स्कूल में SJS Talentia 2025 का भव्य आयोजन, 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्...