ग्रीन बेल्ट में मिला अज्ञात युवक का शव

नोएडा । थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के ग्रीन बेल्ट में एक व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उसके सिर में गोली लगी है। मौके से पुलिस को चार कारतूस और देसी तमंचा मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। जबकि आसपास के लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
थाना सेक्टर 58 के पुलिस ने बताया कि मंगलवार को थाना पुलिस को सूचना मिली कि खोड़ा थाने के सामने सेक्टर 62 की ग्रीन बेल्ट में एक 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि उसके सिर में गोली लगी है। शव के पास एक देसी तमंचा पड़ा है। उसकी जेब में चार कारतूस पड़े थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी देखे:-

मध्यप्रदेश: अशोकनगर में 14 साल की लड़की से नौ महीने तक सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म देक...
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर : नौ माह के बच्चे और अस्सी साल के बुजुर्ग समेत चार संक्रमित
Ghazipur & Tikri Border LIVE Updates: टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर शाम तक पूरी तरह से हटा दिए जाएं...
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट पहुंचे यो यो हनी सिंह, दर्ज है घरेलू हिंसा का मामला
बाइकर्स गैंग ने प्रोफ़ेसर से मोबाइल लूटा, विरोध करने पर मारपीट
मायावती का ब्राह्मण कार्ड: खुशी दुबे की रिहाई के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी बसपा
नोवरा का सीईओ को पत्र , ग्रामीणों को मिले सुपरवाइज़र की नौकरी
Pulwama Encounter: पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एहतियातन इंटरनेट सेवा की बंद
नोएडा प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता का जोरदार प्रदर्शन
वाराणसी: सावन में भक्त मंदिर चौक से करेंगे मां गंगा का दर्शन, श्री काशी विश्वनाथ धाम की हुई समीक्षा ...
VIDEO NEWS >> CLICK
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ वांटेड बदमाश गिरफ्तार
शारदा वि.वि. में नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी हुआ लागू
ब्रेकिंग: ग्रेटर नोएडा में एक युवक को 6 युवकों ने लात घूंसों से जमकर पीटा
बोरे में मिला अज्ञात महिला का शव
ना घबराएं यूपी और बिहार के श्रमिक, कोरोना पाॅजिटिव होते ही AAP सरकार अकाउंट में डालेगी 10 हजार रुपये