सेक्टर 9 के नाले में गिरने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा, 4 दिसंबर 2024:
थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर 9 में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना में शिवनाथ ठाकुर (37), निवासी जेजे कॉलोनी फर्नीचर मार्केट, नाले में गिरने से अपनी जान गंवा बैठे। मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले शिवनाथ, नाले में गिरने के बाद पानी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना फेस-1 के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिवनाथ को नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, और लोग नगर प्रशासन से नालों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी देखे:-

जीएनआईओटी ने कोरोना काल मे दो नए संस्थान की शुरुआत 
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 लौट आया, प्रवेश निःशुल्क रखा गया
सपा ने मिसाइलमैन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
चिंता की बात : प्रदूषण के कारण बढ़ रहे हैं राजधानी में सांस के रोगी
केवीएस: पहली कक्षा में दाखिले की दौड़ एक अप्रैल से शुरू, 19 तक ऑनलाइन कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
मजदूरों और किसानों का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:ब्रजेश भाटी
दस्तक: तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आज केरल पहुंचेगा मानसून, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बार...
आगामी 14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए की गई बैठक
अयोध्या में बड़ा हादसा 15 लोग नहाते समय डूबे,  सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Yamuna Authority: 781 किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड का आवंटन
दिल्ली के हालात : अस्पतालों में 80 फीसदी बेड फुल, पोस्ट कोविड मामलों की बाढ़
प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का हुआ भूमि पूजन
दर्शकों की मांग के कारण वाईआरएफ 11 नवंबर को विदेशों में टाइगर 3 रिलीज करेगा!
एकेटीयू: बीटेक व अन्य कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग कल से, यूपीसीईटी की वेबसाइट पर कर सकेंगे रजिस्ट्रे...
सतर्क: लखनऊ में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मध्यप्रदेश में रेड अलर्ट जारी, गृहमंत्री ने दिए निर्...
शारदा विश्विद्यालय में क्रिसमस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम