किसानों पर अत्याचार कर रही है भाजपा सरकार : सुधीर भाटी आंदोलनकारी किसानों को जेल भेजने की सपा जिलाध्यक्ष ने की निंदा

ग्रेटर नोएडा:- अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे जनपद गौतमबुद्ध नगर के किसानों को पुलिस द्वारा दमनकारी नीति अपनाते हुए जेल भेजने के मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा जबरन जेल भेजना दुर्भाग्यपूर्ण है। समाजवादी पार्टी शासन-प्रशासन की इस कृत्य की घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि जनपद गौतम बुद्ध नगर के किसान अपने अधिकारों को लेकर काफी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार किसानों को उनके हक देना नहीं चाहती। आज सरकार के इशारे पर किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है तथा किसानों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है और कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के इस आंदोलन में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। यदि गिरफ्तार किए गए आंदोलनकारी किसानों को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

यह भी देखे:-

दनकौर बाईपास मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
एनसीआर में हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा
गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक: 5327.13 लाख का बजट पास
नोएडा में हुआ जनपद स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का भव्य आयोजन
यूपी : इंजीनियरिंग और डिप्लोमा छात्रों को बड़ी राहत, कॉलेजों में नहीं होगी शुल्क वृद्धि
रेटिंग से आप जान पाएंगे 'किस सोसाइटी में कितनी बढ़ियां हैं मेनटेनेंस सेवाएं '
शहीदों की याद में 30 जनवरी को देशभर में दो मिनट का मौन
आगरा में दारोगा की हत्या : 12 घंटे का विवाद ले गया प्रशांत कुमार की जान
Gay Dating App Grindr की मदद से मिलने गया लड़का, मिलने वालों ने Video बनाकर पैसे लूट लिए
महाराष्ट्र में 47 बार रंग बदल चुका है कोरोना वायरस, तीसरी लहर होगी घातक
सड़क हादसे में ज्वेलर की मौत
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अडानी समूह विकसित करेगा लॉजिस्टिक हब , बनी सहमती
स्‍वच्‍छता के नाम पर पूर्व की सरकारें करती रहीं मजाक-पीएम मोदी
फादर एग्नेल स्कूल में मनाया गया पर्यावरण दिवस
रेप के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई ये कठोर सजा
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया पौधरोपण