निर्माणाधीन मकान की शटरिंग मजदूर के ऊपर गिरी, उपचार के दौरान मौत

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलते समय शटरिंग एक मजदूर के ऊपर गिर गई। इस घटना मे उसे गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
थाना बिसरख के प्रभारी ने बताया कि शाहरुख खान पुत्र साबिर खान उम्र 21 वर्ष है। वो निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। वह रविवार की शाम को शटरिंग खोल रहा था, तभी उसके ऊपर शटरिंग गिर गई। इस घटना में उसे गंभीर चोट लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।
जहरीला पदार्थ खाकर महिला ने की आत्महत्या
नोएडा (युगकरवट)। थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 122 में रहने वाली एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से संदीप अवस्था में मौत हो गई है। महिला की 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। अपर पुलिस उपायुक्त ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्रीमती विधि सिंह पत्नी मनी मूलनिवासी पश्चिम बंगाल नोएडा के सेक्टर 122 में अपने पति के साथ रहती थी। बीती रात को उन्होने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। अपर पुलिस उपायुक्त ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अगर वह इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

यह भी देखे:-

योगी का बड़ा फैसला: मथुरा-वृंदावन का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प...
दुर्गा प्रसाद दूबे को "NATIONAL ICON AWARD 2024" से सम्मानित, सनातन संस्कृति संरक्षण में उत्कृष्ट यो...
महामारी के कारण दुनिया भर में और बढ़ेगा बेरोजगारी का संकट, संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी
जानिए अधिकार: लोन डिफॉल्टर को धमका नहीं सकते बैंक, क्या कहता है नियम
स्कूल के बच्चों को पर्सनल हाइजीन के बारे में दी जानकारी
सुहाग के गीत व नृत्य के साथ  गौड सिटी 1 मे महिलाओं ने ऑनलाइन मनाया हरियाली तीज त्यौहार
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में हुआ कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, गौतम बुद्ध नगर फर्स्ट पोजीशन रहा
IHGF दिल्ली मेला का 50 वां संस्करण वर्चुअल  होगा , 100 से अधिक देशों के खरीदारों ने कराया पंजीकरण 
President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद
एनटीपीसी दादरी में हिंदी दिवस मनाया गया
इरोज सम्पूर्णम के निवासियों का मेंटिनेंस शुल्क बढ़ाने के विरोध में साथ आए विधायक तेजपाल नागर
जी.डी. गोयनका के छात्रों का ऐतिहासिक लाल किले का भ्रमण: भारत की गौरवशाली विरासत और मुगल वास्तुकला का...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में ओलंपियन संजीव सिंह ने छात्रों को दिया तीरंदाज़ी का प्रशिक्षण, ओलंपिक 202...
AUTO EXPO 2018 : पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने AFTEK के 'SCORPION' को किया लॉन्च
यूपी चुनाव: जेवर में हुई रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की जनसभा, सरकार बनने पर किसानों को देंगे ये लाभ
अटल जयंती पर भाजपा दनकौर मंडल ने किसान सम्मलेन का आयोजन किया