जल प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का आईटी सिटी में बड़ा कदम

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की जल-प्रदूषण को नियंत्रित करने और जल संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए एक और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने की मंजूरी दी है। इस 12 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण सेक्टर आईटी सिटी (मुर्सदपुर के पास) में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक में 45 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस परियोजना की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस नए एसटीपी के निर्माण से आईटी सिटी, घरबरा, मुर्सदपुर और आसपास के क्षेत्रों के सीवेज को शोधित किया जा सकेगा। इसके निर्माण पर 40 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है और काम शुरू होने में तीन से चार महीने का समय लग सकता है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने जानकारी दी कि इस एसटीपी की लागत और एस्टीमेट की स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा, पहले से प्राधिकरण द्वारा सेक्टर एक में 45 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 80 करोड़ रुपये आंकी गई है और नए साल से इसके कार्य शुरू होने की संभावना है।

वर्तमान में चालू एसटीपी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अब तक चार एसटीपी स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें से सबसे बड़ा एसटीपी कासना में स्थित है, जिसकी क्षमता 137 एमएलडी है। इसके अलावा, इकोटेक-3 में 20 एमएलडी, इकोटेक-2 में 15 एमएलडी और बादलपुर में 2 एमएलडी क्षमता का एसटीपी कार्यरत है। इन सभी एसटीपी से शोधित पानी का उपयोग सिंचाई और निर्माण कार्यों में किया जा रहा है।

तीन और एसटीपी बनाने की योजना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा भविष्य में तीन और एसटीपी बनाने की योजना बनाई गई है:

सेक्टर केपी-5 में 50 एमएलडी

सेक्टर इकोटेक-6 में 42 एमएलडी

सेक्टर म्यू रीक्रिएशनल ग्रीन में 72 एमएलडी

सीईओ का बयान
‘भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सभी मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दे रहा है। एसटीपी का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जल को प्रदूषण से बचाने और शहर की स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एसटीपी अत्यंत आवश्यक हैं।’
– एनजी रवि कुमार, सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

यह भी देखे:-

नोएडा में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य आगाज
वित्त मंत्री ने संभाली 'भरोसे' की कमान, जानें कब तक हो सकता है आर्थिक पैकेज का ऐलान
किसानों के उत्पीड़न के मुद्दे पर सपा जिलाध्यक्ष की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात
यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश
चौथे चरण के मतदान से पहले भाजपा ने झोंकी ताकत, जेपी नड्डा बंगाल में आज करेंगे तीन रोड शो
जेवर में दलित महिला से गैंगरेप की घटना का पूर्व सीएम मायावती ने लिया संज्ञान, पुलिस में मचा हड़कंप
26 नवंबर से शुरू हो रहा सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया 2024 एक्सपो: फार्मा उद्योग में नवाचार और सस्ते समा...
“ऑपरेशन सिंदूर” की स्मृति में ग्रेटर नोएडा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
काशी से हरिद्वार तक महाशिवरात्रि की धूम, कुंभ में शुरू हुआ शाही स्नान
WhatsApp Privacy: व्हाट्सएप में अब दिखेंगे लाल टिक, सरकार पढ़ेगी मैसेज, जानें वायरल मैसेज की सच्चाई
नोएडा बना सियासी अखाड़ा: ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे संजय निषाद, ऐतिहासिक रैली में निषाद- कश्यप-गुर...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला : रावण दहन कर दिया गया बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश
देखें VIDEO, अभिभावक संघ व शिक्षा समिति के लड़ाई में पीस रहे मासूम बच्चे
यूपी: 1.75 लाख मृतक ले रहे वृद्धावस्था पेंशन, निकाली गई राशि की रिकवरी कराने की तैयारी
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के सामाजिक उत्थान का सफर जारी
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एडवांस्ड सेमीकंडक्टर, ड्रोन व सिमुलेशन लैब्स के साथ एक्सपेरिमेंटल लर्निंग को...