शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित स्टेट क्वान की डू कराटे चैंपियनशिप में अलीगढ़ टीम ने मारी बाजी, शारदा के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में तीसरी दो दिवसीय स्टेट क्वान की डू कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न वजन वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें अलीगढ़ की टीम ने कुल 130 पदक जीतकर ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान शारदा विश्वविद्यालय के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीते। 51 किलो भार वर्ग में प्रिया कोरंगा, 78 किलो में अनुराग प्रताप, 41 किलो में दीपक संपत, 58 किलो में चांदनी राजपूत, 41 किलो में पलक, 28 किलो में कृष्णा, 48 किलो में खुशी, और 35 किलो में देवांश प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक जीते।

आयोजन समिति के सचिव रिशांक अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस बार अलीगढ़ की टीम ने 130 पदक के साथ पहला स्थान, गाजीपुर की टीम ने 109 पदकों के साथ दूसरा और 80 पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में शारदा विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. प्रमोद कुमार, खेल निदेशक डॉ. कपिल दवे, खेल अधिकारी अक्षित, अरशद, हर्ष और अब्दुल सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

डेथ ऑडिट में खुलासा: 21-50 की आयु वालों पर ज्यादा भारी पड़ी कोरोना की दूसरी लहर
फाटक संख्या 138/सी पर मरम्मत कार्य के चलते 10 दिनों तक आवागमन बंद, जनसामान्य वैकल्पिक मार्ग का करें ...
ब्रेकिंग : गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली के इन इलाकों में अगले दो दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद क...
महाकुंभ 2025 में अदाणी समूह की अद्भुत पहल: 1 करोड़ आरती संग्रह का निःशुल्क वितरण, सनातन संस्कृति को ...
बीजेपी किसान मोर्चा के दनकौर मण्डल अध्यक्ष करन नागर का हुआ भव्य स्वागत
जी.एल बजाज में कोरियन वेव कंसर्ट का आयोजन
पालतू कुत्ते के हमले में चाचा-भतीजे समेत तीन घायल
ईडी का जेपी ग्रुप पर बड़ा प्रहार, 400 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
नैक ने दिया आईआईएमटी को B++ ग्रेड
वृक्षारोपण महाकुम्भ : ग्रेनो प्राधिकरण लगाएगा 80 हज़ार पौधे, आज से शुरू हुआ अभियान
आपातकाल पर तीन दिवसीय फेसबुक लाइव शृंखला प्रेरणा मीडिया के फेसबुक पेज पर आज से
महंगे खाद्य तेलों के लिए रहें तैयार,रिकॉर्ड ऊंचाई पर सूरजमुखी व सरसों तेल का भाव
बर्फ के साथ अनोखा प्रदर्शन: महिला शक्ति उत्थान मंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की उदासीनता पर जताया व...
नन्हक फॉउंडेशन बिगनिंग मिशन एजुकेशन ने मनाया मदर्स डे, 
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित टीम का सराहनीय कार्य, पीएम केयर फंड में 8.53 लाख रूपये जमा कराये
लोकसभा Live: जम्मू-कश्मीर फिर बनेगा पूर्ण राज्य, वक्त आने दीजिए- अमित शाह। दिया विपक्ष को जवाब