योग और स्वास्थ्य : तितली आसन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ

☀योग और स्वास्थ्य ☀

वात निरोधक समूह के योगासन : ( अभ्यास 10 )

☀पूर्ण तितली आसन ☀

प्रारम्भिक स्थिति में बैठ जायें।

घुटनों को मोड़ें और पैरों के तलवों को एक साथ मिलायें। जितना सम्भव हो एड़ियों को शरीर के निकट लायें। भीतरी जाँघ की पेशियों को पूर्णतः ढीला छोड़ दें।

चरण 1:

दोनों हाथों से पंजों को कसकर पकड़ें। धीरे-धीरे घुटनों को ऊपर-नीचे करें। बल-प्रयोग न करें। 30 बार घुटनों को ऊपर-नीचे करें।

चरण 2:

पैरों के तलवों को एक साथ मिलाये रखें। हाथों को घुटनों पर रखें।
हथेलियों का उपयोग करते हुए घुटनों को धीरे-से जमीन की ओर दबायें और उन्हें पुनः ऊपर की ओर आने दें।
इस गतिविधि में बल-प्रयोग न करें।
10 से 30 बार इसकी पुनरावृत्ति करें।
पैरों को फैला कर विश्राम करें।

श्वसन-
अभ्यास से असम्बद्ध सामान्य श्वसन।

सजगता-
श्रोणि सन्धि, गति और शिथिलता पर।

सावधानी-
सायटिका और कमर दर्द से पीड़ित व्यक्ति को यह अभ्यास नहीं करना चाहिए।

लाभ-
पद्मासन और ध्यान के अन्य आसनों के लिए पैरों को तैयार करने के लिए दोनों चरण आवश्यक हैं। भीतरी जाँघ की पेशियों में बहुत तनाव रहता है, जो इन आसनों से दूर हो जाता है। लम्बे समय तक पैरों पर खड़े रहने और लम्बी सैर से उत्पन्न थकान भी इनसे मिट जाती है।

☀ऋषि वशिष्ठ ☀
☀ विशेषज्ञ ☀
☀योग एवम ज्योतिष☀
☀सम्पर्क सूत्र –
9259257034 ☀

यह भी देखे:-

ओमवीर भाटी निर्विरोध बने अखिल भारतीय ईंट व टाइल निर्माता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हुआ भव्य स्वाग...
कुत्ते को पीटने का वीडियो वायरल, अभिनेत्री रवीना टंडन ने की कार्रवाई की मांग
सुप्रीम कोर्ट : कोरोना से हुई मौतों के मामलों में मुआवजा देने को लेकर आएगा अंतिम फैसला
प्रदेश में अपराध नियंत्रण का काफी बुरा हाल -मायावती, बसपा अध्यक्ष, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
श्री रामलीला कमेटी साईट – 4 : श्रीराम के अग्निवाण से रावण कुम्भकरण और मेघनाद के पुतले का हुआ दहन
शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील
मथुरा में यमुना प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय का यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने किया शुभ...
Lockdown Update News: विकराल होती जा रही कोरोना महामारी, दिल्ली, यूपी सहित इन राज्यों में लॉकडाउन
विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. अभिषेक स्वामी का लेख- ‘‘प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति’’
जानिए एनसीआर की कोराेना गाइडलाइन: दिल्ली के बाद अब नोएडा और गाजियाबाद में नाइट कर्फ्यू की तैयारी?
नई ऊंचाई पर शेयर बाजार, पहली बार 52400 के पार खुला सेंसेक्स
साइकिल चला रहे दल को ट्रक ने मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल
तालिबान की भारत से पहली बातचीत, क्या हो सकते है दूरगामी परिणाम
50 हजार युवाओं को दिसंबर तक मिलेगी सरकारी नौकरी : योगी आदित्यनाथ
Weather Update : दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार , जानें- यूपी -बिहार का मौसम
राजस्थान : किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर में पथराव, कार के शीशे टूटे