उच्च अधिकारियों संग बैठक विफल, 10% प्लॉट और मुआवजे की मांग पर किसान अड़े, SKM का कल दिल्ली कूच

नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर 2 दिसंबर को दिल्ली कूच की तैयारी जोरों पर है। आज सुबह किसान संगठनों के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों, जिसमें पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, डीएम मनीष कुमार वर्मा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, तथा यमुना प्राधिकरण की ऑफिशिएटिंग सीईओ शामिल थे, के बीच वार्ता विफल रही।

मांगों को लेकर आर-पार का ऐलान
किसान 10% प्लॉट, 64.7% मुआवजा, बाजार दर का चार गुना मुआवजा, सभी बच्चों को रोजगार, पुनर्वास लाभ, और आबादी निस्तारण की मांग कर रहे हैं। 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत से शुरू हुआ यह आंदोलन पहले तीन दिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और फिर चार दिन यमुना प्राधिकरण पर महापड़ाव में बदल गया।

दिल्ली कूच की रणनीति तैयार
संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह आंदोलन अब आर-पार की लड़ाई है।

सुबह 9 बजे: यमुना प्राधिकरण पर किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों और गाड़ियों में इकट्ठा होंगे।

दोपहर 12 बजे: सभी किसान महामाया फ्लाईओवर पहुंचेंगे।

इसके बाद संसद भवन का घेराव करेंगे।

किसान संगठनों की सक्रिय भागीदारी
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), भाकियू अजगर, भाकियू महात्मा टिकैत, किसान एकता संघ, और अन्य संगठनों ने कूच की रणनीति बनाई है।

“मांगें पूरी कराकर लौटेंगे”
प्रमुख किसान नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इस बार किसान अपने अधिकार लेकर ही लौटेंगे।

यह भी देखे:-

टॉफी खिलाने के बहाने मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मारी गोली
नोएडा में लगेगा बेरोजगारों के लिए रोजगार मेला जानिए कब और कहां
जय श्रीराम का नारा लगाने वाले राक्षस - राशिद अल्वी, नेता ,कांग्रेस
सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज फूल मंडी फेस टू नोएडा के परिसर में स्क्रूटनी की...
गलगोटियास विश्वविद्यालय के छात्र राकेश कुमार ने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक ज...
बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी ने जेवर के दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क विकास के नाम पर मांगे वोट
किसानों की रिहाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
किन्नर हिना चौधरी ने शोषण के खिलाफ की प्रेस वार्ता, क्या कहा पढ़िए
दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 550 किलो दूषित खोया और पनीर नष्ट, चार नमूने जांच को भे...
इक्कीस गांवों के ब्राह्मणों ने बसपा प्रत्याशी का समर्थन दिया
कोरोना से बचाएगा टीका: वैक्सीन न लेने वाले डेल्टा स्वरूप का हो रहे गंभीर शिकार
जेल प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबलों में जेल किंग्स, जेल नम्बरदार और जेल वॉरियर्स ने दिखाया दम
चुनाव आयोग ने जारी किया क्यूआरकोड, जानें क्या होगा लाभ
धूमधाम से निकली जग्गनाथ रथ यात्रा, झूमे श्रद्धालु
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा की शासी निकाय की 9वीं बैठक सम्पन्न
शातिर चोर गिरफ्तार, करता था ऑनलाइन डिलीवरी ऑर्डर का सामान चोरी