यातायात माह के तहत हुआ 3 लाख 49 हजार 233 वाहनों का चालान

नोएडा । नवंबर माह में चलाए जा रहे यातायात माह का आज समापन हो गया। समापन अवसर पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस माह के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 3,49,233 वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 4,660, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाने वाले 6,184, प्रेशर हार्न एवं हूटर बजाने वाले 698 ,प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रतिबंधित वाहन चलाने वाले 4,654, काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वाले 1849, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2,22,407 दोषपूर्ण नंबर लगाकर वाहन चलाने वाले 4,811 नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वाले 20,415, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 3,002 शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1,058 अन्य अपराधों में चालान की संख्या 49,528 है।
उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के 325 स्कूलों में जाकर संबंधित यातायात निरीक्षक एवं यातायात उपनिरीक्षक स्कूलों में शिक्षारत छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया, और नियमों से अवगत करवाया। यहां के विभिन्न तिराहो/ चौराहों पर 97 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 3,32,544 लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में जाकर भारी वाहनों के चालको एवं ट्रांसपोर्टरो के साथ गोष्ठी करते हुए यातायात के नियमों को पालन करने के संबंध में उन्हें जागरूक किया गया।

यह भी देखे:-

कोरोना : मृतक के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे सम्बन्धी सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
जिला पोषण समिति की बैठक हुई संपन्न, मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागी...
सीएम योगी ने किया कैलाश मानसरोवर भवन का शिलान्यास
करेंसी में ट्रेडिंग करने के डीमैट खाता खुलवा कर ठगी करने वाले गैंग पर्दाफाश कर एक साइबर ठग को गिरफ्त...
सोशल डिसटेंसिंग पर विशेष ध्यान देने की जरुरत : अलोक सिंह कमिश्नर पुलिस
वाट्सअप चैट और ईमेल पे हथियारों की लोकेशन भेजता था आतंकी का आक़ा
जनपद स्तरीय बालक बास्केटबॉल टीम का चयन ट्रायल सम्पन्न, मेरठ मंडल के लिए 6 खिलाड़ियों का हुआ चयन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के तीन छात्रों की यूजीसी-नेट 2024 में बड़ी सफलता, विश्वविद्यालय में हर्ष
बदलाव: छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती हुए 15 थर्ड जेंडर ,थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार और ...
आदर्श रामलीला सूरजपुर : लगी लंका में आग, क्रोधित हुआ लंकेश्वर
एसआरएस इंटर कॉलेज में कंप्यूटर लैब व सोलर सिस्टम का हुआ शुभारंभ
आपातकाल: लोकतंत्र सेनानियों में 80% से अधिक संघ के कार्यकर्ता थे - श्री रामलाल
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने किया आग्रह, जरूरी दवाइयों की ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त...
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए अधिकारियों को किया सचेत
तेल पर तकरार: सऊदी अरब से आयात एक तिहाई कम करेगा भारत, दबाव बढ़ाने की रणनीति बनाई
जेवर में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित