ठेके के विवाद में फायरिंग, 10 लोग हिरासत में

ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र के ईकोटेक-11 मायचा गांव में शुक्रवार को निर्माण कार्य के ठेके को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। घटना कंपनी नंबर-65 में हुई, जहां सुमित भाटी समेत 12 लोगों और विशाल समेत 8 लोगों के बीच झगड़ा हुआ।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। सूचना मिलने पर दादरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए। इस बीच बताएं जा रहा है एक शख्स  गोली लगने से घायल हो गया। इसका ताल्लुक समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा से है।

थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है, लेकिन पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।

यह भी देखे:-

दसवीं कक्षा का छात्र निकला 14 वीं मंजिल से गिरकर मरने वाला
टैक्सी ड्राइवर के भेष में शातिर लूटेरा, बेख़ौफ़ होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ा रहा था गाड़ी, सनसनीख...
ग्रेटर नोएडा : दोहरे हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम
कपड़ा शोरूम में बदमाशों का धावा, नगदी लूटी
शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद
अवैध पिस्टल 32 बोर के साथ एक युवक गिरफ्तार
दुस्साहस : कोतवाली के पास बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
एंबुलेंस और दूध की गाड़ी से मिलावटी शराब की तस्करी, छह गिरफ्तार, नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़
सिपाही की काली करतूत पर ग्रामीणों ने की धुनाई, हुआ सस्पेंड
युवती पर तेजाब फेंका
BHEL डीजीएम के हत्या का मामला: अहम सुराग जुटाने में लगी पुलिस
ग्रेटर नोएडा में खौफनाक वारदात: दोस्तों ने खिला-पिलाकर की बेरहमी से पिटाई, 10 दिन बाद युवक की मौत
विशेष अभियान के तहत दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
फर्जी मार्कशीट गिरोह का भंडाफोड़: दो गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नकली दस्तावेज और उपकरण बरामद
बेख़ौफ़ बदमाश, लूट का विरोध करने पर अमूल दूध कंपनी के वितरक की गोली मारकर हत्या
ग्रेटर नोएडा : कासना पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश, तीन गिरफ्तार