जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की उद्योग बंधु बैठक: उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण पर दिया जोर

गौतमबुद्धनगर, 28 नवंबर 2024

जिले के औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय के सभागार में उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलभराव, विद्युत कटौती, ट्रैफिक जाम, टूटी सड़कों, अतिक्रमण और ईएसआई अस्पताल निर्माण जैसी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास में उद्यमियों का अहम योगदान है, इसलिए सभी संबंधित विभाग अभियान चलाकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

इस बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी शिवप्रताप सिंह परमेश, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, श्रम विभाग, सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग, पॉल्यूशन विभाग, प्राधिकरणों के अधिकारी और उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सरकार की औद्योगिक योजनाओं का लाभ उद्यमियों तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

यह भी देखे:-

Samrat Mihir Bhoj Controversy: शिलापट पर मिहिर भोज के नाम के आगे लिखा गया 'गुर्जर सम्राट'
दादरी पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर
जनपद गौतमबुद्ध नगर में सकुशल संपन्न हुआ लोकसभा चुनाव का मतदान, जानिए कितना प्रतिशत हुआ
जनपद में 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक फार्मर रजिस्ट्री के लिए चलेगा विशेष अभियान
गौतम बुद्ध नगर पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर कई मोर्चे पर कर रही है कार्रवाई: लक्षमी सिंह , पुलिस आयु...
Auto Expo 2020 में मंदी की परछाई, चाइना से भरपाई की उम्मीद
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तैयारियों पर बड़ी बैठक, इमरजेंसी सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने ...
यूपी: अखिलेश यादव के बयान के बाद ट्विटर वार पर उतरी कांग्रेस, कहा- नई हवा है जो भाजपा है वही सपा है
ग्रेटर नोएडा की जूनियर कैडेट चेष्टा सिंह का RDC-2026 के लिए चयन, एसकेएस विद्या मंदिर और जिले का नाम ...
“कलाकृति – 2026” में प्रतिभा का रंगारंग जलवा, खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं ने बांधा समां
हबीबपुर गांव पहुंची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम, विकास कार्यों और समस्याओं का लिया जायजा
Ujjwala Yojana 2.0 : 20 लाख लोगों को मिलेगा लाभ, विभिन्न जिलों में लाभार्थियों से किया संवाद
'पीएम विश्वकर्मा' योजना' से भारत की छिपी हुई कारीगरी और हुनर को मिलेगा नया मंच : सीएम योगी
जहांगीरपुर कस्बा  को गर्मी से मिली राहत, बारिश से किसानो के खिले चेहरे
जेवर के प्रवीण को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, पेरिस पैरालिंपिक में रच चुका है इतिहास
समसारा विद्यालय को मिली नई कार्यवाहक प्रधानाचार्या, ज्योति बत्रा ने संभाला कार्यभार