लिव-इन पार्टनर ने शादी से इनकार पर की युवती की हत्या, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को दबोचा

नोएडा। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि घटना छीजारसी कॉलोनी की है, जहां 25 वर्षीय खुशी उर्फ खुशबू अपने साथी सूर्यकांत के साथ रह रही थी।

पुलिस के अनुसार, खुशी मुस्लिम थी और उसकी शादी कहीं और तय हो चुकी थी। यह बात सूर्यकांत को नागवार गुजरी, क्योंकि वह खुद उससे शादी करना चाहता था। जब खुशी ने अपने मौसी के लड़के से शादी की बात कही, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी गुस्से में सूर्यकांत ने दो दिन पहले खुशी की गला दबाकर हत्या कर दी।

दोनों एक जूता सोल बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि खुशी ने कहा था कि वह लिव-इन रिलेशनशिप में तो रहेगी, लेकिन शादी परिवार की मर्जी से करेगी। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

हत्यारे बाउंसर गिफ्तार, टोल टैक्स नहीं चुकाने पर चालक की पीट-पीटकर की हत्या
मामूली कहासुनी में युवक को गोली मारी
सपेरे राहुल से हुई 24 घंटे की पूछताछ के बाद दो कोबरा बरामद
सूरजपुर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन चोर गिरफ्तार
नॉलेज पार्क ने कार से स्टंट कर रहे आधा दर्जन युवक गिरफ्तार, गर्ल्स हॉस्टल के आगे स्टंट का आरोपी को भ...
एनजीटी के नियमों का कर रहे थे उलंघन, 18 लोग गए जेल
बदमाशों के हौसले बुलंद , शराब कलेक्शन एजेंट से हथियार की नोंक पर लूट
ग्रेटर नोएडा : युवक की गोली मारकर हत्या 
चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कई मामलों में वांछित
यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंशन के बाद पीएनपी सचिव संजय उपाध्य...
पांच हज़ार का इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार
आतंकी हमले के मामले में पंजाब पुलिस ने नोएडा से दो लोगों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : युवक को गोली मारी, घायल
अवैध सरिया माफिया को किया गिरफ्तार
पुलिस की मुस्तैदी: घरों में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 10 मोबाइल फोन और चाकू बरामद
दुबई से आये लिंक से दिल्ली एनसीआर में चलता था सट्टे का काला कारोबार, गैंग के मास्टर माइंड समेत छह गि...