राम-ईश इंस्टीट्यूट में हुआ रक्तदान शिविर, 100 से अधिक लोगों छात्र, शिक्षक एवं स्टाफ ने किया रक्तदान
ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंस्टीट्यूट ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश शाखा के सहयोग से एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में संस्थान के फार्मेसी, इंजीनियरिंग और स्कूल विभागों के 100 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया।
रक्तदाताओं को संस्था द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर का आयोजन संस्थान की प्रबंध निदेशक मिस प्रतिभा शर्मा, प्रधानाचार्या प्रो. (डॉ.) पल्लवी मनीष लव्हाले और कैंप इंचार्ज डॉ. मंजू बरुआ के मार्गदर्शन में किया गया।
समाज में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने का था उद्देश्य
रक्तदान शिविर के आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार बंसल, कैंप कोऑर्डिनेटर श्री विकास, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती शिखा शुक्ला, डॉ. ऋचा तिवारी और स्वयंसेवी छात्रों का सक्रिय योगदान रहा। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों की मदद करना था।
शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि रक्तदान न केवल जीवन रक्षक होता है, बल्कि समाज की मदद करने की एक महत्वपूर्ण पहल भी है।
