शारदा अस्पताल के डॉ. सौरव भगत राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान अकादमी के सदस्य चुने गए

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सौरव भगत को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान अकादमी का सदस्य चुना गया। यह सम्मान उन्हें एम्स जोधपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र के कई विशिष्ट व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे।

डॉ. भगत ने बताया कि इस वर्ष भारत के कुल 92 डॉक्टरों को यह सदस्यता दी गई, जिनमें गौतमबुद्ध नगर जिले से 3 डॉक्टर शामिल हैं। ग्रेटर नोएडा से 2 और नोएडा से 1 डॉक्टर का चयन किया गया। यह सदस्यता मौजूदा सदस्यों द्वारा नए सदस्यों के चुनाव के माध्यम से दी जाती है और यह चिकित्सा व स्वास्थ्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान का प्रमाण है।

शारदा ग्रुप के चेयरमैन पीके गुप्ता ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डॉ. भगत ने संस्थान और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनका चयन न केवल अन्य डॉक्टरों और छात्रों के लिए प्रेरणा है, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में नई खोजों और तकनीकों को बढ़ावा देने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य समाज की प्राथमिक आवश्यकता है और इस दिशा में किए गए प्रयास सराहनीय हैं।

डॉ. सौरव भगत का यह सम्मान चिकित्सा विज्ञान में शारदा अस्पताल की उपलब्धियों को और मजबूत करता है।

यह भी देखे:-

अमेरिका: तालिबान पर फिर से जंग की तैयारी कर रहा पेंटागन, ड्रोन से बोला जा सकता है अफगानिस्तान पर हमल...
केसीसी नेशनल लॉ फेस्टिवल 2025: कानूनी विशेषज्ञों और न्यायविदों का भव्य समागम
Ryanites Interacted with Nobel Laureate Sh. Kailash Satyarthi
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में होनहारों का हुआ सम्मान
नर्सिंग कर्मियों के लिए शारदा यूनिवर्सिटी और फिनलैंड के बीच एमओयू हुआ
पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर कंगना रनोट ने जाहिर की खुशी, माता- पिता और गुरू को दिया श्रेय
शारदा विश्विधालय ने रबर कौशल विकाश परिषद् तथा विद्युत क्षेत्रीय कौशल परिषद् के साथ किया करार
PM MODI के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज ने रचा इतिहास
मेवाड़ में ‘गुणवत्ता अवधारणा’ पर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह 24 दिसंबर को, उपराष्ट्रपति धनखड़ और सीएम योगी आदित्यनाथ ...
जे पी इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा को वार्षिक टाइम्स स्कूल रैंकिंग 2021 में नंबर 1 के रूप में सम्मान...
गलगोटिया कॉलेज : दो दिवसीय टेक्नोथाॅन का समापन 
UNSC के अध्यक्ष के तौर पर भारत का कार्यकाल खत्म
जीबीयू परिवार ने चांद्रायन-३ का चंद्रमा की सतह पर उतरने का साक्षी बना
भारत सरकार के जी-20 के कार्यक्रमों के आयोजन में जीबीयू शामिल
ANNUAL AWARD CEREMONY AT RYAN GREATER NOIDA