सीईओ नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: जूनियर इंजीनियर बर्खास्त, सीनियर मैनेजर और मैनेजर के निलंबन की सिफारिश

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बड़ा एक्शन लेते हुए जूनियर इंजीनियर की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही एक मैनेजर और सीनियर मैनेजर के निलंबन की कार्यवाही शासन स्तर से कराने के लिए निर्देश दिए है। दरअसल इन सभी ने मिलकर प्राधिकरण को वित्तीय नुकसान पहुंचाते हुए अनुचित लाभ कमाया। जिसके लिए ये कार्यवाही की गई।

दरअसल अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री ने हाल ही में सेक्टर-142 से 144 तक नोएडा ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस वे के समानांतर रास्ते में विद्युत कार्य की जांच की। जांच में सामने आया कि जो कार्य जिस लागत से कंपनी से कराया जा रहा है। एग्रीमेंट में उस कार्य का कोई भी ले आउट प्लान शामिल ही नहीं किया गया। एग्रीमेंट के अनुसार कार्य स्थल पर कोई भी स्टोर नहीं बनाया गया। साथ ही जो भी कार्य कराए जा रहे थे। पेमेंट के लिए वास्तविक लागत से अधिक के बिल लगाए गए।

जांच में सामने आया कि विद्युत कार्य के लिए जो केबल ली गई वो आवश्यकता से काफी अधिक मिली। कार्य स्थल पर प्रगति महज 40 प्रतिशत की मिली। जबकि जांच में सामने आया कि विद्युत कार्य के लिए जो केबल ली गई वो आवश्यकता से काफी अधिक मिली। कार्य स्थल पर प्रगति महज 40 प्रतिशत की मिली। जबकि कार्य का भुगतान 45 प्रतिशत कराया गया। ऐसे में जांच में जो रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उससे स्पष्ट हुआ कि अधिकारियों ने साठगाठ करके वास्तविक आवश्यकता से अधिक धनराशि भुगतान और आवश्यकता से अधिक मात्रा को दिखाया गया। बता दे ये कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 का है। जिसमें करीब 1 करोड़ 40 लाख की लागत से नया विद्युत केबिल बिछाना थ।

इस कारण प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने जूनियर इंजीनियर (संविदा) अनेक सिंह कीर सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही शिव शक्ति जायसवाल मैनेजर विद्युत यांत्रिकी प्रथम और सीनियर मैनेजर प्रदीप कुमार विद्युत यांत्रिकी प्रथम के निलंबन के लिए शासन को पत्रावली भेजने के निर्देश दिए गए। सीईओ के इस आदेश के बाद से प्राधिकरण में हड़कंप का माहौल है।

यह भी देखे:-

आईआईएमटी कॉलेज में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में छात्रवृत्ति का वितरण
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय बना बॉलीवुड निर्माताओं की पहली पसंद
अनुच्छेद-370 को लेकर विपक्ष की भूमिका दुर्भाग्यपूर्ण: सुधांशु त्रिवेदी
भाकियू लोकशक्ति ने किया कोरोना फाइटरों का स्वागत
गुरुद्वारा सिंह सभा गौड़ सिटी में गुरुनानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व धूमधाम से संपन्न, रात में हु...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों का कम्युनिटी एक्सपोज़र और रिसोर्स मैपिंग कार्यक्रम
ग्रेनो वेस्ट में लिफ्ट फ्री-फॉल, 65 वर्षीय महिला के पैर में गंभीर फ्रैक्चर
ममता का सियासी दांव: आज विधान परिषद बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी सरकार, कैबिनेट से मिल चुकी है हरी झं...
राजधानी में पानी की किल्लत : दिल्ली सरकार की हरियाणा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
कोविड-19 महामारी को लेकर आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की
गौतम बुद्ध नगर: हिन्दू युवा वाहिनी ने दीप प्रज्वलित कर मनाई प. दीनदयाल जयंती
आवारा पशुओं पर बढ़ती क्रूरता और भ्रामक डॉग-बाइट आंकड़ों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट आदेश पर जताई चिंत...
ग्रेटर नोएडा: श्री बालाजी मानव सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी मानस सत्संग का शुभारंभ
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव: 24-25 जून तक सर्वदलीय बैठक कर सकते हैं पीएम मोदी
दिल्ली: हाईकोर्ट ने गंभीर मानसिक आघात झेल रही एक विवाहिता व उसकी बच्ची को पिता को सौंपने का दिया निर...
गौतमबुद्धनगर की महिला सिपाही प्रियंका अरोड़ा ने लैटिन अमेरिका पुलिस गेम्स में लहराया तिरंगा, जीते ती...