परीचौक, नॉलेज पार्क के जाम की समस्या पर सख्त हुईं पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद को किया गया पदमुक्त, कई अधिकारियों पर कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा, 27 नवंबर 2024 – एक्सपो मार्ट में चल रहे CPHI और PMEC-2024 के दौरान जाम की समस्या को लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने यातायात प्रबंधन में लापरवाही और प्रोटोकॉल का सही ढंग से पालन न करने पर तत्काल प्रभाव से डीसीपी यातायात यमुना प्रसाद को उनके पद से हटाकर पुलिस लाइंस भेज दिया है। उनकी जगह पुलिस लाइन में तैनात डीसीपी लखन सिंह यादव को नया डीसीपी यातायात नियुक्त किया गया है।

कई अधिकारियों पर कार्रवाई
इसके अलावा, एसीपी संजीव कुमार बिश्नोई को रिजर्व पुलिस लाइन से एसीपी यातायात नियुक्त किया गया है। वहीं, एसीपी ग्रेटर नोएडा-1 पवन कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रफुल्ल श्रीवास्तव और थाना प्रभारी नॉलेज पार्क को परिनिन्दा प्रविष्ठि (मिसकंडक्ट) दी गई है।

जाम के कारण सख्त कार्रवाई
एक्सप्रेसवे से एक्सपो मार्ट तक लगातार बढ़ रही ट्रैफिक समस्या और इंटरनेशनल ट्रेड शो के चलते यातायात प्रबंधन में अनियमितता को लेकर यह कदम उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में यातायात व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह फेरबदल प्रशासनिक सख्ती और बेहतर यातायात प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी देखे:-

मिगसन ट्विन्स सोसाइटी चुनाव संपन्न, जीतेंद्र राणा बने अध्यक्ष
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 15 दिवसीय प्रभु श्री रामलीला महोत्सव, रोजाना जुटेंगे 40 से 50 हजार दर्शक
कूड़े को प्रोसेस कर उपयोगी उत्पाद बनाने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने मांगा आइडिया
Vivah Muhurat 2021 : 19 नवंबर से 13 दिसंबर तक विवाह के 15 मुहूर्त, यहां देखें तारीखों की सूची
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने कई गांव का किया दौरा जनसंपर्क पर कर मांगे वोट
दिनेश शर्मा ने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया
ईशान कॉलेज में सामवेद परायण यज्ञ की पूर्णाहुति सम्पन्न
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोएडा में बाल चिकित्सा अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण इकाई का उद्घाटन
लायंस क्लब ग्रेटर नोएडा और लायंस क्लब वेलफेयर का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह
जम्‍मू-कश्‍मीर से हटी भारतीय सेना तो आएगा 'तालिबान राज', ब्रिटिश सांसद ने दी चेतावनी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साइट का किया निरीक्षण
तबादला के बाद जमे नोएडा-ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण  के पांच अधिकारी निलंबित
शिव मंदिर से दानपात्र चोरी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइट पर हुई बैठक: मुख्य सचिव ने की जॉइंट कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक, तय स...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एमएसएमई उद्यमियों का बढ़ाया उत्साह, आईआईए की एजीएम में जुटे 1000 से अधिक ...
YAMUNA AUTHORITY में विवादित दो प्रबंधकों गाज, संपत्ति विभाग से हटाए गए