एक्सपो मार्ट के आयोजनों से जाम में फंसे नॉलेज पार्क के शिक्षक और छात्र

ग्रेटर नोएडा, 27 नवंबर 2024 – ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित दर्जनों शैक्षणिक संस्थानों के छात्र और शिक्षक एक्सपो मार्ट में हो रहे बड़े आयोजनों के कारण भारी ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं। कई घंटों तक सड़क पर फंसे रहने के कारण शैक्षणिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं और छात्रों को इंटरव्यू एवं परीक्षा में देरी का सामना करना पड़ रहा है।

एक प्रतिष्ठित निजी संस्थान के निदेशक ने ग्रेनो न्यूज़ से बातचीत में कहा, “एक्सपो मार्ट में बड़े कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की एडवाइजरी जारी नहीं की जाती, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आयोजनों से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देना जरूरी है, ताकि शिक्षण कार्य समय पर हो सके।”

प्रशासन पर सवाल, समाधान की मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री गौरव गौड़ ने कहा कि जाम की समस्या को लेकर पहले भी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा, “जाम की वजह से पढ़ाई-लिखाई में बाधा आती है। कई बार छात्रों को इंटरव्यू और परीक्षा में देरी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।”

गौरतलब है कि एक्सपो मार्ट में इन दिनों फार्मा कंपनियों के बड़े आयोजन का कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, इस आयोजन से जुड़े यातायात प्रबंधन के लिए प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे जाम की समस्या आ रही है।

शिक्षकों और छात्रों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे बड़े आयोजनों से पहले एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक मार्ग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि शैक्षणिक संस्थानों की दिनचर्या पर असर न पड़े।

यह भी देखे:-

अफवाह: कोरोना वैक्सीन से महिलाओं-पुरुषों में बांझपन की समस्या? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया जवाब
एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्यों ने आज फूल डे को मनाया कूल डे
ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी करेंगे तीनों प्राधिकरण के काम की समीक्षा
चौधरी सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्रा को सम्मानित 
SSC CHSL Exam 2020: स्थगित हुई सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा, कोविड-19 के चलते कर्मचारी चयन आयोग ने की घोष...
LPG Price Hike: महंगाई के झटके के साथ हुई नए महीने की शुरुआत, बढ़े गैस सिलिंडर के दाम
शातिर ठग को पुलिस ने पकड़ा, IPS की फर्जी आईडी बनाकर करता था ठगी
पाकिस्तान की तालिबानी करतूत: अफगानी राजदूत की बेटी को किया अगवा, घंटों बर्बरता
UNCCD कॉप-14: ग्रेटर नोएडा में आयोजित 12 दिवसीय कार्यक्रम में 196 देशों के 3 हजार अंतरराष्ट्रीय प्र...
YAMUNA AUTHORITY में विवादित दो प्रबंधकों गाज, संपत्ति विभाग से हटाए गए
कल का पंचांग, 13 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बिहारः मां-बाप ने बोझ समझ बेटी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ा, किस्मत ने 'खुशी' को पहुंचा दिया इटली
पतंजलि ने बना ली कोरोना की दवा, बाबा रामदेव ने कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा लॉन्च की
राहत: बीते 24 घंटे में कोरोना 20 हजार से कम हुए मामले, 206 दिन में सबसे कम एक्टिव केस
कोरोना को हराना है अभियान के तहत ग्रेनो वेस्ट में नेफोमा ने बाटे मास्क
संजय सारस्वत, गैलेक्सी वेगा सोसाइट नए एओए अध्यक्ष निर्वाचित