आग लगने से हुई तीन लोगों की मौत का मामला: फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा । थाना बीटा- दो क्षेत्र के साइड- 4 में स्थित एक सोफा बनाने वाली कंपनी में मंगलवार सुबह को आग लगने की घटना में झुलस कर तीन लोगों हुई मौत के मामले में मृतकों के परिजनों ने कंपनी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र के साइट- 4 में स्थित एक सोफा बनाने वाली कंपनी में मंगलवार सुबह को अज्ञात कारणों से आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि जब घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो वहां पर तीन लोग मृत अवस्था में मिले। उन्होंने बताया कि मृतको के नाम गुलफाम पुत्र पप्पू निवासी जनपद मथुरा उम्र 23 वर्ष ,मजहर आलम पुत्र जाहिद निवासी जनपद कटिहार बिहार उमर 29 वर्ष, तथा दिलशाद निवासी बिहार उम्र 24 वर्ष पता चला है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि यह फैक्ट्री कोरोना कल से बंद थी। फैक्ट्री के मालिक ने मृतकों को एक कोने में सोफा रिपेयरिंग के लिए जगह दे रखी थी।
अपर उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में जमाल पुत्र हनीफ ने थाना बीटा- दो में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया है की फैक्ट्री मालिक की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। पीड़ित के अनुसार उसका साला गुलफाम अपने साथी दिलशाद और मजहरर आलम के साथ सोफा और रीक्लिनर बनाने वाली कंपनी में काम करता था। पीड़ित का आरोप है कि 26 नवंबर को सुबह के समय फैक्ट्री में आग लग गई। पीड़ित के अनुसार यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। पीड़ित ने कंपनी मालिक पर आरोप लगाया कि उन्होंने सुरक्षा की सही व्यवस्था नहीं की थी, उनकी लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 289 और 106 के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी देखे:-

जनपद में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की मनाई गई 13वीं पुण्यतिथि
जल्द ही "वर्चुअल रिएलिटी" के जरिए अयोध्या समेत आस-पास क्षेत्र के तीर्थस्थलों का दर्शन कर सकेंगे श्रद...
तबादला के बाद जमे नोएडा-ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण  के पांच अधिकारी निलंबित
जगत फॉर्म-अमृत पुरम व्यापार मण्डल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
कोरोना के बाद बढ़ सकता है जीका वायरस का प्रकोप, जाने अपने शहर का हाल
यूएई-इंडिया सेपा काउंसिल और गलगोटिया विश्वविद्यालय मिलकर बनाएंगे स्टार्टअप लॉन्चपैड, युवाओं को मिलेग...
सीईओ ऋतु महेश्वरी के तबादले से किसानों में खुशी की लहर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर धरने पर डट...
कासा ग्रीन के 300 फ्लैंटों की रजिस्ट्री जल्द
आईआईएमटी में तीन दिवसीय "भारत फिल्म फेस्टिवल 2024" का समापन
सिर्फ 7 मिनट में मरीजों तक पहुंच रही योगी की एंबुलेंस
सांसद के नेतृत्व में नेफोमा ने ग्रेनोवेस्ट में मेट्रो के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी को दिया...
विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया गया
वोट डालने के दौरान इन दस्तावेजों का कर सकते हैं पहचान पत्र के बदले इस्तेमाल पढ़े पूरी खबर
जेल प्रीमियर लीग में खेला गया सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला
महिला सशक्तिकरण को लेकर गौतम बुध नगर में स्कूटी रैली का आयोजन
यूपीडेस्को के वेब पोर्टल का होगा मेकओवर, ट्रेनिंग सर्टिफिकेट आवंटन सुविधा से होगा लैस