नोएडा को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक पंकज सिंह और सामाजिक संगठनों की अहम बैठक
नोएडा, 26 नवंबर: नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर शहर को बेहतर बनाने के लिए एक साझा अभियान की घोषणा की है। आज नोएडा विधायक आवास पर आयोजित बैठक में नोवरा के अध्यक्ष रंजन तोमर और चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा सहित कई प्रमुख सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई। इसके अलावा, नोएडा के 110 सामाजिक संगठनों के ऐक्टिव एनजीओ ग्रुप द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई। पंकज सिंह ने बताया कि वह जल्द ही इन सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर शहर को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों की मदद से एक व्यापक अभियान चलाएंगे। इस अभियान के तहत नोएडा प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन के समक्ष शहर की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी।
इस बैठक में नोवरा के महासचिव पुनीत राणा भी उपस्थित रहे।