जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया संविधान दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान

बिसरख। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने कैम्प कार्यालय बिसरख में भव्य संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रख्यात पर्यावरणविद विक्रांत तौंगड़ विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी महिला शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उन्हें संविधान की प्रति भेंट की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अपने संबोधन में संविधान को देश की आत्मा बताते हुए कहा कि यह समानता और अधिकारों का आधार है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक ताकतें संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में ऐसे प्रयासों को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विशिष्ट अतिथि विक्रांत तौंगड़ ने भूजल संरक्षण और पर्यावरण के संघर्षों में संविधान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को जो संरक्षण और अधिकार संविधान देता है, उसी के बलबूते कई पर्यावरणीय आंदोलन सफल हुए हैं।

कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. रतनपाल सिंह, दुष्यंत नागर, एम.एल. वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जिला संगठन प्रभारी महासचिव मुकेश शर्मा ने किया।

इस अवसर पर डॉ. रतनपाल सिंह, दुष्यंत नागर, एम.एल. वर्मा, उर्मिला चौधरी, सतीश शर्मा, निशा शर्मा, धर्म सिंह बाल्मीकि, नीरज लोहिया, सचिन भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और संविधान के प्रति निष्ठा के संकल्प के साथ किया गया।

यह भी देखे:-

एसीईओ ने तुगलपुर का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर लगाई फटकार
कांग्रेस का हाथ छोड़कर बसपा में चले गए कद्दावर नेता वीरेंदर डाढ़ा
उत्तर प्रदेश में गैर प्रांत से शराब लेकर आना अथवा उसका उपभोग करना दंडनीय अपराध
लूट कि वारदात को अंजाम देने फिराक में घूम रहे तीन लुटेरे गिरफ्तार
आजाद समाज पार्टी के जिला कमेटी  गौतमबुद्ध नगर का गठन, योगेंद्र भाटी  जिलाध्यक्ष नियुक्त 
पहला सहकारिता सम्मेलन: इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम पहुंचे अमित शाह
Joe Biden faces Impeachment Inquiry : चुनाव से पहले अमरीकी राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने की तैयारी, ज...
फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा: देवेंद्र टाइगर तीसरी बार अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए
यमुना का बढ़ता जलस्तर: डीएम मेधा रूपम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी ...
यमुना प्राधिकरण के अधिकारी अब गांवों में जाकर करेंगे किसानों की समस्याओं का समाधान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट लगा मेगा जाम, आफिस से घर लौट रहे सैकड़ों लोग फंसे है जाम मे, पुलिस जाम खुलवाने जु...
नोएडा के बैंक लॉकर में दीमकों ने मचाया कहर, 5 लाख रुपये और आभूषणों का बॉक्स नष्ट
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया जनसंवाद, किसानों की समस्या सुनीं
चौधरी चरण सिंह जी का जीवन और किसानों के हित में उनका संघर्ष, हम सभी के लिए प्रेरणादायी है : धीरेन्द्...
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जेवर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 31 अक्टूबर-01 नवंबर को आयोजित होगी पंचम पी. एन. माथुर मेमोरियल राष्ट्री...