नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार होगी कम, फरवरी तक लागू रहेगी व्यवस्था

अगले महीने से कम हो जाएगी एक्सप्रेस वे की स्पीड लिमिट

एक्सप्रेस वे पर अगले महीने दिसम्बर से वाहनों की स्पीड लिमिट कम कर दी जाएगी। एक्सप्रेस वे के साथ एमपी टू स्थित एलिवेटेड रोड पर भी यह व्यवस्था फरवरी महीने के मध्य तक बनी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने कोहरे में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे करीब 24 किलोमीटर लंबा है, जिसमें से 20 किलोमीटर का हिस्सा नोएडा के क्षेत्र में आता है। पिछले कुछ वर्षों में यहां काफी हादसे हो चुके हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगले महीने के पहले दूसरे सप्ताह से कोहरा पड़ने का अनुमान है। ऐसे में सड़क हादसों की आशंका अधिक बढ़ जाती है। इसको देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कोहरे को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, एमपी टू एलिवेटेड रोड समेत शहर की छह सड़कों पर गति सीमा घटाई
जाएगी। एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहन (चार पहिया) के लिए गति सीमा 100 से घटाकर 75 किलोमीटर कर दी जाएगी। भारी वाहनों के लिए रफ्तार 80 से घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की जाएगी। एमपी टू स्थित एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों के लिए 50 और भारी वाहनों के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार तय की जाएगी।

मास्टर प्लान रोड नंबर-1 (डीएनडी टोल प्लाजा से सेक्टर- 57 चौराहा), मास्टर प्लान रोड नंबर-2 (सेक्टर-18 से सेक्टर-60 अंडरपास), मास्टर प्लान रोड नंबर 3 (कालिंदी कुंज से सेक्टर-122) और रोड नंबर-6 (सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से सेक्टर- 71 अंडरपास) के अलावा डीएससी (दादरी-सूरजपुर छलेरा) रोड पर भी वाहनों की गति कम की जाएगी। इन जगह 80 से घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार तय होगी। इसके अलावा जो भी 75 मीटर चौड़ी रोड हैं, वहां पर भी यही व्यवस्था रहेगी।

गति सीमा घटाने से संबंधित जानकारी देने के लिए नोएडा प्राधिकरण एक्सप्रेस वे और उससे पहले के रास्तों पर संबंधित जानकारी देने के लिए बोर्ड लगवाएगा। इसके अलावा कोहरे से बचाव के लिए ब्लिंकर भी लगाए जाएंगे। एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह प्राधिकरण के सहयोग से ट्रैफिक पुलिस रिफ्लेक्टर भी लगवाएगा।

यह भी देखे:-

नोएडा में हाईटेक सट्टेबाजी गैंग का भंडाफोड़, T-20 मैचों पर लग रहा था करोड़ों का दांव; मास्टरमाइंड सम...
लखनऊ में गूंजा GIMS का नवाचार मॉडल, निदेशक ब्रिगेडियर (डॉ.) राकेश गुप्ता को मिला विशेष सम्मान
एकादशी के पावन पर्व पर पिलाया शरबत
कल का पंचांग, 14 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
योग से बढ़ेगी बाढ़ पीड़ितों की ताकत, सेक्टर-150 नोएडा में राहत शिविर में शुरू हुआ अनोखा प्रयास
EMI में लोगों को मिलेगी राहत, RBI ने किए कई बड़े एलान, पढ़िए
वृक्षारोपण कर अप्रैल फूल को बनाया अप्रैल कूल
विश्व योग दिवस पर ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में योग शिविर का हुआ आयोजन
नफरत के खिलाफ एवं अमन और भाईचारा कायम करने के लिए गाजियाबाद में भाईचारा मंच का हुआ सम्मेलन- गंगेश्वर...
गौतम बुद्ध नगर के मिलिंद शर्मा को 4th एशियन रोल बॉल चैंपियनशिप 2024 के लिए इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशिय...
सामाजिक कार्यों से रूबरू हुई एनसीसी की छात्राएं 
शारदा यूनिवर्सिटी व आईआईए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उद्यमियों ने ऑटोमेशन एंड एनर्जी एफिशिएंसी, प्...
ट्रिपल तलाक मिलने के बाद पीड़ित महिला मांग रही हैं इंसाफ
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कम पूंजी में शुरू कर सकते हैं उद्योग, प्लग एंड प्ले की मिलेगी सुविधा
"नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट" तक होगी बेहतरीन रोड, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी
कम्प्यूटर का नि:शुल्क प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों को दिए गए प्रमाणपत्र