सड़क हादसे में युवती की मौत
नोएडा : थाना ईकोटेक तीन में की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी सहेली को टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।
थाना ईकोटेक तीन के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया की बीती रात को पूजा गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी सहेली खुशी साहू उसकी स्कूटी को लेकर विशेष निर्यात जोन स्थित टेक महिंद्रा ऑफिस में काम करने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह नवजिवन हॉस्पिटल के पास पहुंची एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया की पीड़िता के अनुसार इस घटना में उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
