महिला के साथ कंपनी का रिपोर्टिंग मैनेजर कर रहा है सेक्सुअल हैरेसमेंट, मुकदमा दर्ज

नोएडा । थाना सेक्टर 63 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी नोएडा की एक कंपनी में काम करती है। वहां के रिपोर्टिंग मैनेजर ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत की, तथा कार्य स्थल पर सेक्सुअल हैरेसमेंट किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा ने बताया कि एक व्यक्ति ने बीती रात को थाना 63 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी स्थित एक नामी कंपनी में काम करती है। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी के रिपोर्टिंग मैनेजर ने उसके साथ काफी दिनों तक सेक्सुअल हैरेसमेंट किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पति के अनुसार उसकी पत्नी 23 , 24 फरवरी वर्ष 2024 को ऑफिशियल ट्रिप पर गुड़गांव गई थी। रिपोर्टिंग मैनेजर ने नोएडा से गुरुग्राम जाते समय कार में गंदे गाने बजाए तथा अश्लील वीडियो चलाई। कार में कुछ और लोग भी बैठे थे। पीड़ित का आरोप है कि 16 अप्रैल 2024 को उसकी पत्नी के बिना सहमति के ने उसकी फोटो खींची तथा छोटे कपड़े पहनने के लिए बाध्य किया। उसके बारे में अभद्र टिप्पणी की। पीड़ित के अनुसार एनुअल वर्क अप्रेजल के समय बार-बार आरोपी द्वारा उसकी पत्नी से कहा गया कि वह उसे कंपनी के बाहर या उसके फ्लैट पर आकर मिले। जब उसकी पत्नी ने इससे इंकार किया तो उसने उसके काम को गलत बताया तथा उसपर लगातार मिलने के लिए दबाव बनाता रहा। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने 13 जून को उसकी पत्नी के साथ मीटिंग रूम में तथा लिफ्ट में अश्लील हरकत की। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

Dilip Kumar Death: यूसुफ सरवर खान............... दिलीप कुमार बनने तक का सफ़र , ऐसे बनाई हिंदी सिनेमा ...
बेकाबू कार के नाले में गिरने से 2 की मौत,एक 3 की हालत गंभीर
प्लानिंग एंड डिजाईन ऑफ़ हाई राइज भवन बनाने का गुर सीख रहे GNIOT के शिक्षक
शारदा हॉस्पिटल में रहकर दो महिला मरीजों ने कोरोना महामारी को किया परास्त
ग्रेटर नोएडा : दादरी मे हुई दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं मे दिखा जोश
मेरठ में नोएडा एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग का इनामी शूटर ढेर
जेवर पुलिस ने दबोचे आठ वांटेड .... पढ़ें पूरी खबर
बोर्ड बैठक : यमुना प्राधिकरण के भारी भरकम 9992 करोड़ रुपए का बजट मंजूर
मशहूर यूट्यबूर का राज कुंद्रा पर खुलासा, अपनी एप में काम करने के लिए लोगों को लुभाते थे शिल्पा शेट्ट...
दरयाव आदर्श वन्स शिक्षा समिति द्वारा गर्म कपडे व पाठ्य सामग्री का वितरण  
चोरी कर बदल दी बाईक की सूरत
शफ़ीपुर गांव में बाढ़ से फसल को खतरा, ग्रामीण परेशान
गौर सिटी 2 में स्थित दिव्यांश फ़्लोरा सोसाइटी में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गयी
सागर हत्याकांड : फ्लैट के किराए को लेकर था सुशील का झगड़ा, गिरफ्तारी पर सवाल 
कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
Corona Cases in India: त्योहारी सीजन में मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में 12 हजार नए मामल...