योग और स्वास्थ्य: वात निरोधक योगासन के लाभ, बता रहे हैं योगगुरु ऋषि वशिष्ठ

☀️ योग और स्वास्थ्य ☀️
वात निरोधक समूह के योगासन:

अभ्यास 1: पादांगुलि चालन
दोनों पैरों को सामने फैलाकर, एक साथ रखते हुए प्रारंभिक स्थिति में बैठ जाएं। हाथों को नितंबों के थोड़ा पीछे बगल में रखें।
पीठ को भुजाओं का सहारा देते हुए थोड़ा पीछे की ओर झुकें। मेरुदण्ड को सीधा रखें।
पैरों की उंगलियों के प्रति सजग रहें। पैरों को सीधा और टखनों को शिथिल एवं स्थिर रखते हुए दोनों पैरों की उंगलियों को धीरे-धीरे आगे और पीछे की ओर झुकाएं।
प्रत्येक स्थिति में कुछ क्षण रुकें। इस प्रकार दस आवृत्तियाँ करें।

श्वसन:
पैरों की उंगलियों को पीछे की ओर झुकाते समय श्वास लें। उंगलियों को आगे की ओर झुकाते समय श्वास छोड़ें।

सजगता:
श्वास और गतिविधि से उत्पन्न खिंचाव पर ध्यान केंद्रित करें।

अभ्यास 2: गुल्फ चालन
प्रारंभिक स्थिति में बैठे रहें।
दोनों पंजों को टखनों के जोड़ों से झुकाते हुए धीरे-धीरे आगे और पीछे मोड़ें। पंजों को आगे की ओर तानते हुए जमीन को छूने का प्रयास करें और फिर उन्हें घुटनों की ओर वापस मोड़ें। प्रत्येक स्थिति में कुछ क्षणों तक स्थिर रखें। दस आवृत्तियाँ करें।

श्वसन:
पंजों को पीछे की ओर झुकाते समय श्वास लें। पंजों को आगे की ओर झुकाते समय श्वास छोड़ें।

सजगता:
पंजे, टखने, पिण्डली तथा पैर की पेशियों या जोड़ों के खिंचाव और श्वास पर ध्यान केंद्रित करें।

🔹 योगगुरु ऋषि वशिष्ठ
विशेषज्ञ योग और ज्योतिष
सम्पर्क सूत्र: 9259257034

#YogaAndHealth #VataNirodh #YogaPostures #RishiVashisht #PhysicalWellBeing #HealthyLiving #YogaWithRishiVashisht

यह भी देखे:-

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को चार्जशीट दायर किए,चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती समेत 33 लोगों...
किस्मत खुलेगी कुछ ही घंटों में! देखें लाइव प्रसारण ग्रेनो न्यूज यूट्यूब चैनल पर – यमुना प्राधिकरण की...
समाज सेवी डॉ. राहुल वर्मा को मिला मानव अधिकार शपथ पत्र
अंतराष्ट्रीय योग दिवस : आई.टी.एस इंजीनियरिग काॅलेज के शिक्षको ने योगाभ्यास किया
LIVE IND vs ENG 4th T20: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला
शारदा में साइबर सुरक्षा में हाल के विकास पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सीईओ ने लगाई फटकार
लॉयड समूह में एआई पर प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का आयोजन
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों ने उठाया भरपूर आनंद
सांसों की सौगात : अब जेब में लेकर चलिए ऑक्सीजन, 499 में ऑनलाइन मिलेगी 'ऑक्सीराइज'
लॉक डाउन के बाद किसान एकता संघ करेगा आईएएस अधिकारी रानी नागर के समर्थन में आन्दोलन
प्रकृति को समझने में तीन गुना जागरूक हुए भारतीय
संयुक्त अधिकार किसान आंदोलन की मांगों को लेकर पद यात्रा
डॉ. महेश शर्मा ने नवनिर्मित सड़क निर्माण का शिलान्यास कर जनता को सौंपा
योग और स्वास्थ्य , सुखासन: बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
यूपी मेडटेक लॉन्च इवेंट में GIMS के स्टार्टअप्स का जलवा, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने नवाचारों को...