राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (GIMS) में तीन दिवसीय इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग संपन्न

ग्रेटर नोएडा। नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट (एनईएलएस) योजना के तहत मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, नई दिल्ली और राजकुमारी अमृत कौर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नई दिल्ली के सहयोग से राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान, ग्रेटर नोएडा (GIMS) में 20 से 22 नवंबर 2024 तक तीन दिवसीय इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग आयोजित की गई।

संस्थान के एमरजेंसी मेडिसिन विभाग की हेड और स्किल लैब कोऑर्डिनेटर डॉ. सोनल सिंह ने निदेशक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव और एनईएलएस कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर सुश्री अनुभूति एंड्रयू के मार्गदर्शन में इस प्रशिक्षण को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के 30 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण में राजस्थान के तीन विशेषज्ञ ट्रेनर—डॉ. दिनेश शर्मा, शक्ति सिंह चौहान और अरविंद सिसोदिया—के साथ हिमाचल पीजीआई, चंडीगढ़ की आरती सैनी ने व्याख्यान दिए।

डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नर्स, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के बीच कार्यकुशलता बढ़ाना और आपातकालीन स्थिति में मरीजों की जान बचाने की क्षमता को मजबूत करना है।

संकायाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षित प्रतिभागी भविष्य में संस्थान के अन्य कर्मचारियों को स्किल लैब के माध्यम से प्रशिक्षण देंगे, जिससे संस्थान का पूरा स्टाफ इमरजेंसी सेवाओं में दक्ष हो सकेगा।

समापन समारोह के दौरान कर्नल डॉ. ब्रजमोहन ने सभी प्रतिभागियों और ट्रेनर्स को सर्टिफिकेट वितरित किए और उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. शिखर, डॉ. प्रीति और नर्सिंग कॉलेज के संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर को किया सम्मानित
जीडी गोयनका स्कूल में लेखक संवाद कार्यशाला, लेखिका तन्वी शेरॉन ने बच्चों को पढ़ने और रचनात्मक लेखन क...
लैंगिक न्याय व युवा प्रतिभागिता महत्त्वपूर्ण: जस्टिस मृदुल
Ryanites, Greater Noida shines at UP Taekwondo championship
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला ईटी इंडस्ट्री लीडर्...
एस्टर काॅलेज आॅफ एजूकेशन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
लॉयड बिजनेस स्कूल  पीजीडीएम का ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू 
बच्चों ने दिखाए योग के हैरतअंगेज करतब , देखें VIDEO
ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज: नस्य चिकित्सा पर आयुर्वेद कार्यशाला
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न, पीजीडीएम विद्यार्थियो...
आईटीएस कॉलेज में टैबलेट वितरण: डिजिटल युग में फिजियोथेरेपी छात्रों की बड़ी छलांग
ग्रेटर नोएडा में 300 बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, 12 का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
जीएनाइओटी में फेयरवेल पार्टी प्रारब्ध का आयोजन
देश को सचेत रहने की जरूरत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को किया संबोधित
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल,  जानिए 
डॉ. दिनेश त्यागी की चेतावनी: शहरी जीवनशैली ने बढ़ाई डायबिटीज का खतरा, युवा तेजी से चपेट में