दो मासूम बच्चों की हत्या कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

-पहले पति की धमकियों से परेशान थी महिला, दूसरे पति के साथ रहकर शुरू की थी नई जिंदगी

ग्रेटर नोएडा। थाना बादलपुर पुलिस ने दो मासूम बच्चों की हत्या करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने 6 साल की बेटी और 4 साल के बेटे का गला दबाकर हत्या कर दी और खुद आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला सोनम, खेड़ा धर्मपुर गांव में सोनू नामक युवक के साथ रह रही थी। इससे पहले उसने साहिल नामक एक मुस्लिम युवक से शादी की थी, जिससे उसके दो बच्चे थे। लेकिन साहिल हत्या के एक मामले में जेल चला गया। साहिल को छोड़ने के बाद सोनम ने सोनू के साथ रहना शुरू किया और उससे एक बेटा पैदा हुआ।

हाल ही में साहिल जेल से रिहा हुआ और सोनम पर वापस साथ चलने का दबाव बनाने लगा। उसने धमकी दी कि अगर वह नहीं मानी, तो वह सोनम, उसके बच्चों और सोनू को मार देगा। इस डर से सोनम ने अपने पहले पति साहिल के दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। हालांकि, उसने अपने तीसरे बेटे को नहीं मारा, क्योंकि उसे भरोसा था कि सोनू उसका पालन-पोषण करेगा।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोनम ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग , 12 नवम्बर 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी, लूट कर भाग रहे बदमाश को दबोचा
चोरी की दुनिया की 'नैना' गिरफ्तार: फेस-1 पुलिस ने दबोची महिला चोर, मोबाइल-घड़ी-नकदी समेत सामान बरामद
पुलिस ने लाईसेन्सी रिवाल्वर चोरी करने वाले अभियुक्तो को गिरफ्तार किया
महाशिवरात्रि महोत्सव: कैलाश बोले बगड़ बम्मबम... श्रोताओं ने कहा ...बम लहरी
हवन पूजन कर मनाया सीएम योगी का जन्मदिन , वृक्षारोपण और मास्क का वितरण
प्रिंस भारद्वाज अध्यक्ष भाजयुमो जेवर मंडल को प्रशंसनीय शुबकामनाएं
20 साल बाद अमावस्या और नवरात्र एक दिन में , जानिए पूजा के श्रेष्ठ मुहूर्त
जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में आतंकी वारदात में शामिल रहा है पाक आतंकी अशरफ
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शराब, अवैध हथियार सहित दर्जन भर लोगों को किया ग...
फैक्ट्री में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश, पांच बदमाश गिरफ्तार
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 26 बाइक/स्कूटी बरामद, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार, दिल्ली-...
ठेके के विवाद में फायरिंग, 10 लोग हिरासत में
किसान परिवार से चिकित्सा के क्षेत्र में उभरती हुई प्रतिभा को करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया सम्मान...
उत्तर प्रदेश में यूपी के ये जिले RED और GREEN ZONE में, जानें क्‍या खुलेगा-क्‍या रहेगा बंद
शाहबेरी में अवैध ईमारत गिरने के मामले में वांटेड ईनामी गिरफ्तार