ग्रेटर नोएडा : कारों के महाकुम्भ ऑटो एक्सपो के लिए तैयार हुआ सुरक्षा का खाका, सेलेब्रेटी होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा : शहर में एक बार फिर कारों का महाकुम्भ ऑटो एक्सपो फ़रवरी माह में होने वाला है। यहां एक्सपो मार्ट परिसर में चौदहवें आटो एक्सपो शो का आयोजन होगा। सात से 14 फरवरी तक होने वाले इस शो का उद्घाटन समारोह राजनीतिक, खेल व सिने अभिनेताओं के कार्यक्रम से सराबोर रहेगा। शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर करेंगे। इसके लिए पुलिस व जिला प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। हालांकि आयोजकों ने अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मेन्युफैक्चरर्स ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में लगातार तीसरी बार आटो एक्सपो मोटर शो का आयोजन करने जा रहा है।

करीब एक माह पूर्व से ही मार्ट परिसर में सियाम के पदाधिकारियों के साथ जिला प्रशासन व मार्ट पदाधिकारियों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है। आयोजक सुरक्षा के साथ वीवीआइपी को बुलाने को लेकर माथा पच्ची करने में जुटा है। जिलाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सभी बड़े अधिकारी, नवनियुक्त डीआइजी लव कुमार , पुलिस अधिक्षक ग्रामीण ,पुलिस अधीक्षक, यातायात,गौतमबुद्धनगर,अपर जिलाधिकारी(प्रशासन),गौतमबुद्धनगर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर,,प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट, ग्रेटर नोएडा,उपजिलाधिकारी सदर,श्री राजीव त्यागी,महाप्रबंधक-प्रोजेक्ट, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, श्री सुदीप सरकार वाईस पप्रेसिडेंट एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा,श्री सुगतो सेन,डिप्टी डायरेक्टर जर्नल,सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर(Siam) मौजूद रहे।

सूत्रों की मानें तो इस साल मोटर शो से पर्दा बीएमडब्ल्यू के ब्रांड एंबेसडर सचिन तेंदुलकर सात फरवरी मार्ट में आएंगे। सात व आठ फरवरी को मीडिया के लिए आटो एक्सपो का आगाज होगा। इन दो दिनों में अधिकांश मोटर कंपनी अपने नवीनतम उत्पादों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करेगी। नौ फरवरी से 14 फरवरी तक आम लोगों के लिए आटो एक्सपो खुला रहेगा। इसके लिए बुक माई शो से टिकट की बिक्री भी शुरू हो चुकी है। बिजनेस क्लास के लिए टिकट का मूल्य 750 रुपये व आम लोगों के लिए 350 रुपये का टिकट निर्धारित किया गया है। बिजनेस क्लास के लिए सुबह दस बजे से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि आम लोगों को दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक आटो एक्सपो मोटर शो में प्रवेश दिया जाएगा। इस साल आटो एक्सपो मोटर शो में सामान्य वाहनों के अलावा इनोवेशन जोन, डेस्टिनेशन जोन, स्मार्ट मोबिलिटी जोन व कॉम्पीटिशन जोन दर्शकों के लिए तैयार किया गया है। इससे इस शो के दौरान दर्शकों में और रोमांच देखने को मिलेगा।

यह भी देखे:-

अगर आप शस्त्र लाइसेंस धारक हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें 
बाराही मेला-2026 में सजी सुरों की महफिल: बलराम बैसला एंड पार्टी की रागनियों पर झूमा सूरजपुर
नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से पीछे से टकराई कार:हादसे में कार सवार की मौत
मुकदमा वापस नहीं हुआ तो शिक्षक शिक्षण कार्य का करेंगे बहिस्कार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेगा किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा, संगठन का किया विस्तार
कंस्ट्रक्शन साईट पर हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत
दिल्‍ली, यूपी के अधिकतर इलाकों में हवा हुई जानलेवा, प्रदूषण का स्‍तर लगातार बढ़ रहा
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जहांगीरपुर से मूलचंद शर्मा उर्फ मुला ने किया नामांकन
Jio, Airtel, BSNL: इन धांसू प्लान में 3300GB डेटा और फ्री कॉलिंग, शुरुआती कीमत 400 रुपये से कम
जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव में होगा सुर और साहित्य का समागम
धारा 370 हटाने पर जेवर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटी, ख़ुशी मनाई
निकाय चुनावों के जरिए उत्तर प्रदेश में आप करेगी एंट्री
कल का पंचांग, 10 जनवरी 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जनसंवाद कार्यक्रम में बोले विधायक धीरेन्द्र सिंह , जेवर होगा सर्वाधिक विकसित क्षेत्र
गौतमबुद्ध नगर में बिना परमिट व्यावसायिक वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती — चलाए गए विशेष जांच अभियान
ग्रेटर नोएडा के बाहरी सेक्टरों के लिए नई बस रूट की मांग, एक्टिव सिटीजन टीम ने सौंपा ज्ञापन