ग्रेटर नोएडा में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा: 96 पर मुकदमा, 150 से ज्यादा संदिग्धों के ठिकानों पर छापे

ग्रेटर नोएडा में बिजली चोरी के खिलाफ एनपीसीएल पावर कंपनी की विजिलेंस टीम का सख्त अभियान जारी है। गुरुवार को 8 गांवों और सेक्टरों में छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। ऐमनाबाद गांव में 4 दुकानों और 40 कमरों को चोरी की बिजली से रोशन किया जा रहा था। सेक्टर ओमिक्रॉन-3 समेत अन्य क्षेत्रों में भी बिजली चोरी की पुष्टि हुई। कुल 454 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई और 96 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ऐमनाबाद में 27 किलोवाट का अवैध लोड:
एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि एडवांस डेटा एनालिसिस के जरिए संदिग्ध उपभोक्ताओं की पहचान की गई थी। ऐमनाबाद गांव में नीतीश भाटी के परिसर में 27 किलोवाट का अवैध लोड जोड़कर 40 कमरे और 4 दुकानों को चोरी की बिजली से रोशन किया जा रहा था।

साकीपुर और कासना में भी बड़े मामले:
साकीपुर गांव में देवेंद्र भाटी द्वारा 10 किलोवाट का लोड जोड़कर किराएदारों को बिजली दी जा रही थी। कासना मढ़ैया में रामपाल के घर पर मीटर बायपास कर 40 किलोवाट का लोड जोड़ा गया था।

कुलेसरा में डी-हुकिंग से बिजली चोरी:
कुलेसरा क्षेत्र के संजय विहार कॉलोनी में डी-हुकिंग के जरिए बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां से भारी मात्रा में बिजली के केबल जब्त किए गए।

लाखों का जुर्माना, सख्त कार्रवाई:
विजिलेंस टीम ने डाबरा, ईशेपुर, जीपुरा, साकीपुर, ऐमनाबाद, शफीपुर और चाई-3 सहित अन्य इलाकों में 150 से ज्यादा संदिग्ध उपभोक्ताओं की जांच की। कुल 454 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ने के बाद आरोपियों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 96 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, और विभाग ने सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

बिजली चोरी रोकने का अभियान तेज:
एनपीसीएल का कहना है कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। तकनीकी और सटीक डेटा एनालिसिस के जरिए ऐसे मामलों की निगरानी की जा रही है।

यह भी देखे:-

टाटा मोटर्स ने "फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी" को दिखाया, नई तकनीक और स्थिरता के साथ नए रास्ते खोले
रामलाल वृद्धाश्रम का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मना, 425 वृद्धजन व 700 गौमाताओं की सेवा का संकल्प ...
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की मौत की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका
एसटीपी न चलाने व बिना शोधित सीवरेज को नाले में बहाने पर 6 बिल्डर सोसाइटियों पर लगा जुर्माना
देव दीपावली: नमो घाट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्य...
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री बृजभूषण शरण सिंह से मिला , नोवरा नॉएडा के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओ...
अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले, मुरादाबाद ने फाइनल में बनाई जगह
जिला कारागार में महिलाओं ने मनाया करवाचौथ का त्योहार
सूरजपुर में बाराही मेला-2026 का भव्य आगाज़: हवन-यज्ञ और ध्वजारोहण के साथ गूंजा ग्रामीण संस्कृति का र...
डीएम मनीष कुमार वर्मा का प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण: शिक्षा गुणवत्ता और सुविधाएं मानकों के ...
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई 11 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम
पीएचडी में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा
UPITS 2025 की ऐतिहासिक सफलता दूरदर्शी ‘डबल इंजन’ सरकार का काम: पीयूष गोयल”
जीबीयू के कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार सिन्हा ने संकाय सदस्यों के साथ न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर का दौर...
जिन्ना विवाद : बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- यूपी का माहौल खराब कर रही सपा-भाजपा
श्री सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार सम्भाला