विदेश में रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन और लैपटॉप में वायरस भेजकर ठगी करने वाले चार युवतियों समेत 11 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: थाना सेक्टर 113 पुलिस ने आज तड़के एक सूचना के आधार पर सेक्टर-117 स्थित एक मकान पर छापा मारा। यहां पर चल रहे अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मौके से सात पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये लोग विदेश में रहने वाले लोगों के कंप्यूटर और मोबाइल फोन में में वायरस डालकर उन्हें ब्लैकमेल करके उनसे मोटी रकम वसूलते थे।

पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम राम बदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने आज सुबह को सेक्टर 117 स्थित एक घर पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि यहां से पुलिस ने नीतिश सिंह पुत्र सतीश सिंह उम्र 28 वर्ष, एंड्रू पुत्र लेमन उम्र 24 वर्ष, लुई पुत्र एशिया उम्र 28 वर्ष, आकाश सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह उम्र 27 वर्ष, ऋतिक पुत्र जितेंद्र उम्र 25 वर्ष, विवेक मित्तल पुत्र अनिल कुमार मित्तल उम्र 29 वर्ष, राहुल पासवान पुत्र रामचंद्र पासवान उम्र 26 वर्ष तथा संगीता पुत्री सैम उम्र 26 वर्ष, टियानारी पुत्री मसावा उम्र 31 वर्ष यूनिस पुत्री मोहोज उम्र 20 वर्ष और सिमरन कश्यप पुत्री अतुल कश्यप उम्र 22 वर्ष बताया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये लोग मोबाइल, आईफोन, लैपटॉप और अन्य उपकरणों की मदद से कॉल सेंटर चलाते हैं, तथा विदेशी व्यक्तियों के मोबाइल व लैपटॉप सिस्टम में वायरस भेजकर सिस्टम को हैक कर लेते हैं। उन लोगों से छल पूर्वक धनराशि की ठगी करते हैं। ये लोग अब तक हजारों विदेशी लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 19 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, टीपी लिंक, एक वाई- फाई राऊटर आदि बरामद किया है।

यह भी देखे:-

इनजीयारिंग के छात्र ने की ख़ुदकुशी, सुसाईड नोट में लिखा "मैं अच्छा बेटा..." पढ़ें पूरी खबर
दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
एलईडी स्ट्रिप लाइटिंग से सजेंगी ग्रेटर नोएडा की प्रमुख सड़कें
सड़क पर मृत लहूलुहान अवस्था में मिली युवती
दादरी पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए तीन चोरों को दबोचा
ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
महिला को गोली मारने वाले एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा
दनकौर पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध शराब चरस सप्लायर
यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के हत्थे चढ़ा 50 हज़ार का ईनामी कुख्यात बदमाश
कोर्ट के आदेश पर 2500 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाई गई शराब
घर के अंदर घुसकर महिला की हत्या, शरीर पर चोट के मिले निशान, करीबी पर हत्या का शक  
अवैध हथियार सहित जिला बदर बदमाश गिरफ्तार
दिनदहाड़े सपा नेता की गोली मारकर हत्या
द्रोणचार्य मंदिर में चोरी का प्रयास
सुपरनोवा के पास दर्दनाक हादसा: परीक्षा के बाद पार्टी करने गए छात्र की डूबने से मौत, पुलिस जांच में ज...
हत्या, लूट, धोखाधड़ी के मामले आठ साल से अधिक समय से फरार चल रहे एक इनामी अपराधी माजिद को एसटीएफ ने द...