फैशन डिजाइनिंग के छात्र का शव कमरे में मिला
नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-71 में रहने वाले फैशन डिजाइनिंग के एक छात्र का शव उसके घर में बुधवार को
मिला है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
थाना फेस-3 के प्रभारी ने बताया कि जयंत सिंह 19 वर्ष पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मोहाली चंडीगढ़ सेक्टर-62 नोएडा के सेक्टर-71 के बी- ब्लॉक स्थित एक मकान में रहते थे। वह एक कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह अपने घर पर कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मौत के कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
