नकली डीजीपी का खेल हुआ खत्म, हुआ गिरफ्तार, पुलिस अधिकारियों पर रौब गांठने का खुलासा

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट ने एक फर्जी डीजीपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एडिशनल सीपी दिनेश कुमार पी ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल कातियाल और विवेक कपूर के रूप में हुई है।

अनिल कातियाल ने खुद को 1979 बैच का मणिपुर कैडर का आईपीएस अधिकारी और डीजीपी बताया था। उसने बड़े पुलिस अधिकारियों को सम्मोहित कर उनके अधीनस्थों पर जमकर रौब जमाया। यहां तक कि डीसीपी ट्रांस हिंडन के अधीन दो पुलिसकर्मियों को निलंबित करवाने में भी कामयाब हो गया।

चालाकी का अंत
आरोपी ने खुद को पूर्व डीजीपी, आईबी अधिकारी और एक सरकारी संस्थान में सिक्योरिटी हेड के रूप में पेश किया था। पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी उसे पकड़ नहीं पाते, यदि उसने डीसीपी ट्रांस हिंडन के पीआरओ नीरज राठौर को हड़काने की गलती न की होती।

पुलिस जांच का दायरा बढ़ा
डीसीपी ट्रांस हिंडन के पीआरओ द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इस शातिर अपराधी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

नकली डीजीपी का खेल खत्म
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सिस्टम की सुरक्षा और सतर्कता की गंभीरता को उजागर करती है।

यह भी देखे:-

पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किए गए किसानों के मसीहा
एसएसटी टीम ने पकड़ा 11 लाख रुपए
यूपी:  कांवड़ यात्रा पर आज स्थिति होगी साफ, प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में रखेगी पक्ष 
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी पर आईआईएमटी कॉलेज में कॉन्कलेव नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी भारत के इतिहास की कंप्रि...
सड़क हादसे में महिला की मौत
विस्टा प्रोजेक्ट: रोक लगाने वाली याचिका खारिज के बाद बोले पुरी, "महामारी के पहले हुआ था इस पर फैसला,...
the major issues in the budget 2020-21 are to balance between consumption and investment :Prof Yami...
LPG Price : राखी पर रसोई गैस हुई सस्ती, केंद्र सरकार ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात
मरते दम तक हक व सच की लड़ाई लड़ूंगा-- Navjot Singh Sidhu
नोएडा: रफ्तार पर निगरानी रखने वाला कैमरा हुआ गायब, ट्रैफिक पुलिस को भी नहीं है जानकारी
Tokyo Olympics के सिल्वर मेडलिस्ट रवि कुमार दहिया को क्यों कहा जाता है शांत तूफान, जानिए
जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल में अन्तर्सदनीय टेनिस प्रतियोगिता, टैगोर हाउस बना विजेता
संघ स्वयंसेवकों ने किया गुणात्मक संचलन
डब्ल्यूएचआई 2024 सम्मेलन: प्रदूषण मां के साथ-साथ अगली पीढ़ी पर भी डाल रहा है असर
जम्मू-कश्मीर: राजोरी में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ मे एक आतंकी किया ढेर, सेना का अफ़सर शहीद
मीटिंग के टेलीकास्ट पर PM की केजरीवाल को नसीहत, संयम का पालन करें, दिल्ली सीएम ने मांगी माफी