गौतमबुद्ध नगर: वकील फिर गए हड़ताल पर, आज कोर्ट रहेगा बंद: सचिव धीरेंद्र भाटी बोले- “अधिकारों के लिए हर स्तर पर लड़ाई जारी रहेगी”

ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गौतमबुद्धनगर के वकीलों ने गुरुवार को पूर्ण हड़ताल का आह्वान किया। जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में इस आंदोलन का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष उमेश भाटी देवटा एडवोकेट ने की और संचालन सचिव धीरेन्द्र भाटी साकीपुर एडवोकेट ने किया।

सचिव धीरेन्द्र भाटी ने कहा, “गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर किए गए अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह हड़ताल वकीलों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता का प्रतीक है। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।”

बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि गाजियाबाद बार एसोसिएशन के मांग पत्रों का पूरा समर्थन किया जाएगा। साथ ही, उत्तर प्रदेश और देशभर की अन्य बार एसोसिएशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वकीलों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

हड़ताल से न्यायिक कार्य ठप
हड़ताल के कारण गौतमबुद्धनगर में पूरे दिन न्यायालयों में कार्य ठप रहेगा। वकीलों ने न्यायालय परिसर में एकजुट होकर प्रदर्शन कर और गाजियाबाद लाठीचार्ज की घोर निंदा की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता समाज के अधिकारों के लिए आगे और बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

वकीलों का कहना है कि न्यायपालिका में अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन महत्वपूर्ण है और इसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी देखे:-

किसानों के समर्थन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जा रहे किसान एकता संघ के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया ...
स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही परियोजना का नाम रखें प्रोमोटरः उ.प्र. रेरा
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को भाजपा ने बनाया हरियाणा चुनाव सह प्रभारी
डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने फिर संभाला जिम्स निदेशक का कार्यभार, अस्पताल में सुधार की योजना...
"विजय सिंह पथिक " पुस्तक का विमोचन 28 मई को, सपा नेता राजकुमार भाटी ने लिखी है पुस्तक
गौतम बुद्ध नगर में पेंशन एवं लाभार्थी योजनाओं के समाधान हेतु कैंपों का आयोजन
गोरखपुर दौरे पर योगी दो कोविड अस्पताल जनता को करेंगे समर्पित, एम्स करेंगे निरीक्षण
Yamuna Authority: फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर, भूटानी ग्रुप, यमुना प्राधिकरण ने इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी क...
कंगना रनोट, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय और हाकी प्लेयर रानी रामपाल पद्म श्री से सम्मानित
नोएडा में सैमसंग की नई इकाई का भूमि पूजन
आज का पंचांग 10 नवम्बर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
जॉर्डन से गोल्ड मेडल जीतकर लौटे जोंटी भाटी जमालपुर का हुआ जोरदार स्वागत
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने मनाया तीज महोत्सव
"हरियाली का महायज्ञ बनेगा वृक्षारोपण अभियान: डीएम मनीष वर्मा, जन आंदोलन से जोड़े जाएंगे स्कूल, गांव ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के तीन छात्रों की यूजीसी-नेट 2024 में बड़ी सफलता, विश्वविद्यालय में हर्ष
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में टी-20 एबोड चैंपियन लीग का भव्य उद्घाटन