ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर लाखों की ठगी

ग्रेटर नोएडा। साइबर ठगों ने ट्रेडिंग कंपनी में निवेश के बहाने एक व्यक्ति से 18.82 लाख रुपये हड़प लिए। जालसाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर अपनी योजना को अंजाम दिया। मामला उजागर होने पर ग्रेटर नोएडा निवासी पीके जयप्रकाश ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित जयप्रकाश ने बताया कि 6 सितंबर को उनके पास एक व्हाट्सएप संदेश आया, जिसमें ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। इस संदेश के बाद नेहा अग्रवाल नामक एक महिला ने उनसे संपर्क किया और ट्रेडिंग कंपनी की जानकारी दी। कई बार बातचीत के बाद पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया।

आरोप है कि जालसाजों ने फर्जी सेंसेक्स डेटा दिखाकर निवेश की गई रकम को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। इसके चलते जयप्रकाश ने अलग-अलग बैंक खातों में 18.82 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया।

धोखाधड़ी का एहसास होने पर जयप्रकाश ने गृह मंत्रालय के पोर्टल पर शिकायत की, जिसके बाद साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस अब उन बैंक खातों का पता लगा रही है, जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। इस मामले में साइबर टीम जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर: चुनाव के मध्य नजर कल शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
सेक्टर अल्फा-एक में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की घोषणा को लेकर असंतोष, निर्वाचन अधिकारी ने दी निष्पक्ष...
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में चिकित्सा से जुड़े सेक्टर भी करेंगे शिरकत
ग्रेनो प्राधिकरण ने तुस्याना में जमीन अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
शिक्षिका से रेप का आरोपी स्कूल स्कूल संचालक गिरफ्तार
G20 Summit 2023 LIVE Updates: G20 समूह में नए देश का नाम जुड़ा, जानें किसको मिली सदस्यता
ट्यूबर के घर पर गोली चलाने वाले दो और गिरफ्तार
रेनुयल एनर्जी एक्सपो में सीईओ ने खींचा ग्रेनो के विकास का खाका, शहर में जल्द लगेगा दो मेगावाट का सौ...
“जेवर एयरपोर्ट बनेगा ग्रोथ इंजन”: विकास भसीन और जश पंचमिया का दावा—NCR में रियल एस्टेट बूम तय
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी बदमाश
कलक्ट्रेट सूरज पुर में मनाई गई गांधी जयंती, शास्त्री जी भी याद किये गए
बोआई के समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर बीज उपलब्ध कराने के आदेश
बच्ची से अश्लील हरकत में कारावास व 10 हजार का अर्थदंड
रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य की करोड़ों की संपत्ति जब्त
नोएडा में श्रमिकों का हंगामा, 7 मुकदमे दर्ज, कई हिरासत में; हालात काबू
जिलाधिकारी कि अध्यक्षता में जिला स्किल डेवलपमेंट कमेटी की बैठक हुई संपन्न