कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दौरा, भारत में रियल एस्टेट निवेश की इच्छा
ग्रेटर नोएडा, 20 नवम्बर 2024:
दक्षिण कोरिया के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दौरा किया और रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा की। इस प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और एसीईओ प्रेरणा सिंह से मुलाकात की, जहां उन्हें ग्रेटर नोएडा और इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दी गई।
कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जुंग वॉन जु ने कहा कि वे भारत में रियल एस्टेट कारोबार में साझीदार बनने के इच्छुक हैं, क्योंकि दक्षिण कोरिया में आबादी घटने से हाउसिंग सेक्टर की मांग कम हो गई है। वे दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत को भी नया आयाम देने की कोशिश करेंगे।
सीईओ एनजी रवि कुमार ने कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन और क्रेडाई के प्रतिनिधियों के साथ जल्द बैठक कराने का आश्वासन दिया।
