नशीला लड्डू खिलाकर ईरिक्शा और नगदी चोरी

नोएडा । थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-107 के पास से अज्ञात बदमाशों ने एक ई रिक्शा चालक को नशीला लड्डू खिलाकर उसे बेहोश कर दिया, तथा उसका ई-रिक्शा और 760 रुपए चोरी करके भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। याकूबपुर गांव के रहने वाले राहुल पुत्र बलदेव ने बताया कि वह अपने ई-रिक्शा में पांच सिलाई मशीन भरकर हरौला गांव में छोड़ने के लिए गए थे। जब वह हरौला गांव से सिलाई मशीन छोड़कर वापस याकूबपुर गांव आ रहे थे तभी उन्हें तीन युवक हरौला गांव में मिले। उन लोगों ने उससे सेक्टर 107 में छोड़ने के लिए कहा। ई रिक्शा चालक के अनुसार वह उन्हें लेकर सेक्टर-107 के पास पहुंचा, तभी उन्होंने उसे लड्डू खिलाया। लड्डू खाने के बाद वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसने देखा कि अज्ञात बदमाशों में उसका ई- रिक्शा तथा उसकी जेब में रखा हुआ 760 रुपए चोरी कर लिया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के वास्तुकला छात्रों ने किया अडानी सीमेंट फैक्ट्री का शैक्षिक दौरा
RYAN GREATER NOIDA TRIUMPHS AT NATIONAL QUIZ CONTEST
ग्रेटर नोएडा में ब्रह्माकुमारी अल्फा-1 सेवाकेन्द्र पर रक्तदान शिविर आयोजित, विश्व रिकॉर्ड की ओर बढ़त...
जीबीयू में भर्ती व फीस घोटाले का आरोप, समाजवादी छात्र सभा करेगी प्रदर्शन, रिकवरी और मुकदमे की मांग
ग्रेटर नोएडा : दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा फार्मा एक्सपो CPhI & P-MEC इंडिया एक्सपो का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाए रचनात्मकता औ...
गृह मंत्रालय ने कोरोना दिशा- निर्देशों को 30 जून तक आगे बढ़ाया
"जनपद का पहला राजकीय ट्रामा सेंटर व 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल के लिए किसानों से वार्ता कर, निर्म...
सूरजपुर पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोर की गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा गणेशोत्सव में शुरू हुआ रागनियों का रंगारंग कार्यक्रम
फर्जी दस्तावेज और जीएसटी पंजीकरण के आरोप में वांटेड आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में बनेगी उत्तर भारत की पहली फिल्म यूनिवर्सिटी, 20 एकड़ में होगा भव्य कैंपस
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह नहीं रहे , लंबे समय से चल रहे थे बीमार
वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हुआ पथराव
दिल्ली में लौट रहा है "हॉर्न ओके प्लीज़" का 15वां एडिशन, स्वाद और संगीत का धमाकेदार संगम
फर्नीचर की कंपनी में लगी भीषण आग