क्विज प्रतियोगिता में सावित्री बाई स्कूल की छात्राओं ने बाज़ी मारी
सावित्री बाई की छात्राओं ने बीच में बाजी मारी प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आज नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सावित्रीबाई फुले कॉलेज की छात्राएं विजयी रहीं .
क्विज प्रतियोगिता का विषय था स्वच्छ भारत मिशन. प्रतियोगिता में सावित्री बाई विद्यालय की छात्राओं ने फाइनल में पहुंच कर जीत हासिल की. छात्राओं ने बताया कि उनका स्वप्न है देश को स्वच्छ, सुंदर, हरियाली पूर्ण करना है. उन्होंने दिनों दिन बढ़ती गंदगी व प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की. छात्राओं ने यूनिवर्सिटी का भ्रमण करते हुए अपना ज्ञान वर्धन किया. विजेता छात्राएं थी योग शिखा यादव, हर्षिता पुंडीर, नीलू भाटी, इशिका. इस मौके पर प्रधानाचार्य रीमा डे ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हमेशा अपने पर्यावरण को साफ सुथरा रखें व देश को स्वच्छ रखें.
