योगी का बड़ा बयान: एनडीए सरकार बनने पर घुसपैठियों को “लात मार” बाहर करेंगे, झारखंड में होगा बदलाव

झारखंड चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोरदार हमला करते हुए झारखंड सरकार और राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “एनडीए सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को लात मारकर बाहर करेंगे, इनकी कमाई का हिसाब होगा”

योगी ने कहा कि झारखंड का विकास अटल बिहारी वाजपेयी के सपने पर पानी फेरने का काम झामुमो, कांग्रेस और राजद ने किया। उन्होंने अवैध खनन और बालू माफिया को लेकर भी कड़ी आलोचना की और कहा कि गरीबों को बालू के लिए तरसना पड़ता है, जबकि ये माफिया लूट मचा रहे हैं।

सीएम योगी ने राजमहल, देवघर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रैलियां की और स्मार्ट सुरक्षा का वादा किया। उनका कहना था कि “जहां डबल इंजन सरकार है, वहां घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है।”

भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 23 नवंबर के बाद झारखंडवासियों को मिलेगा उनका हक! 🚫👊 #NDA #YogiInJharkhand #VoteForChange