शारदा विश्वविद्यालय में 27वीं IEEE अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, 6G तकनीक पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में 27वीं IEEE (इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स) अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर रामजी प्रसाद, डॉ. शिंगो ओमोरी और एसके मारवाह समेत कई प्रमुख विशेषज्ञ उपस्थित रहे। संगोष्ठी में “वायरलेस पर्सनल मल्टीमीडिया कम्युनिकेशन और सिक्योर 6G – एआई नेक्सस” पर चर्चा की गई।

एसके मारवाह ने भारत के 6G विज़न पर बात करते हुए बताया कि भारत 2030 तक 6G तकनीक के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगा, जिससे देश में अल्ट्रा-लो लेटेंसी और उच्च गति वाली कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। डॉ. शिंगो ओमोरी ने शारदा विश्वविद्यालय की सुविधाओं की सराहना की और भारत के 6G क्षेत्र में पेटेंट की उम्मीद जताई।

विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने 6G के महत्व पर जोर दिया और बताया कि यह तकनीक ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की नई संभावनाएं खोलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 6G विज़न के तहत भारत 2030 तक इस क्षेत्र में वैश्विक नेता बनेगा।

संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और फैकल्टी भी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

हरियाणा सरकार की शव यात्रा निकालकर किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
दोस्ती के रिश्ते को कलंकित कर अपने ही दोस्त की 9 साल बेटी से की दरिंदगी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, ...
 भारतीय नव वर्ष स्वागत उत्सव के तहत "उमंग" ,  21-22 मार्च को 
"नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट" तक होगी बेहतरीन रोड, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी
LIVE Tokyo Olympics 2020: भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल हारी
राष्ट्रीय संस्कृत ओलंपियाड 2024 में महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ के छात्रों गौरव और गोपाल ने प...
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रभात तारा स्कूल में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ
दादरी पुलिस ने बिछड़े हुए छात्र को परिजनों से मिलाया
माड़-भात' खाकर खेतों में काम करने वाली चंचला बनी पहलवान, दुनिया के दिग्गजों को देंगी पटखनी
शारदा विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह रविवार को गरिमा और उल्लास के साथ संपन्न
गोयनका पब्लिक स्कूल के नन्हे कदमों ने राजघाट पर गांधीजी के विचारों को छुआ
ग्रेटर नोएडा निवासियों  को जल्द मिलने लगेगा गंगाजल
रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में 12वीं कक्षा का विदाई समारोह, विद्यार्थियों को मिला उज्ज्वल भव...
स्काउट व गाइड के माध्यम से मास्क ,टाइम ,अनाज ,सेनीटाइजर व साबुन,सैनेटरी पैड , सहयोग राशि बैंक का गठ...
जब मोदी जी घर दिलाओ के लगे नारे, पढ़ें पूरी खबर
16 जुलाई को 20 जिले के किसान करेंगे कलेक्ट्रेट पर महापंचायत