नोएडा डायबिटिक फोरम का वार्षिक नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप कल 17 नवम्बर को

नोएडा डायबिटिक फोरम, भारत विकास परिषद, नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन और जुनून चैरिटेबल सोसाइटी के सहयोग से विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर वार्षिक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहा है। यह कैंप 17 नवंबर 2024 को सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्टर-12, नोएडा में सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा।

नोएडा डायबिटिक फोरम के अध्यक्ष डॉ. जी.सी. वैष्णव के नेतृत्व में और नोएडा व एनसीआर के प्रतिष्ठित अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों के सहयोग से यह कैंप ज़रूरतमंद लोगों को पूरी तरह नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।

इस हेल्थ कैंप में निम्नलिखित टेस्ट किए जाएंगे:

पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT)

बोन डेंसिटी टेस्ट

फाइब्रो स्कैन

ब्लड शुगर

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG)

HbA1C, यूरिक एसिड, लिपिड प्रोफाइल और अन्य टेस्ट

 

इसके साथ ही, विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर जैसे:

ईएनटी (कान, नाक, गला)

नेत्र रोग (आंखें)

बाल रोग (पेडियाट्रिक्स)

ऑर्थोपेडिक्स और रूमेटोलॉजी

न्यूरोसाइंस, कार्डियोलॉजी (हृदय रोग), नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी

डेंटल, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी

सर्जरी, स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी), पल्मोनोलॉजी (फेफड़े), त्वचा रोग (डर्मेटोलॉजी), फिजियोथेरेपी, पोषण विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा व एंडोक्रिनोलॉजी नि:शुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।

टीम नोएडा डायबिटिक फोरम ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस हेल्थ कैंप में शामिल हों और इस महत्वपूर्ण जानकारी को ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में मदद करें। आपकी भागीदारी इस नि:शुल्क कैंप को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

 

यह भी देखे:-

कोरोना संक्रमण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जिला प्रशासन ने कोविड के संबंध मे नए दिशा निर्देश जारी किये
अंर्तराष्ट्रीय योगा दिवस पर ईशान इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा, में योगा आयोजित
हृदय स्वास्थ्य पर जागरुकता बढ़ाने के लिए यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा ने किया साइक्लोथॉन का आयोजन
डर ही वायरस है, सुरक्षा ही वैक्सीन : आशु पहलवान घंघौला
80 साल की मां ने बेटे की जान बचाने के लिए डोनेट की अपनी किडनी “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स -2022 में दर्...
COVID 19 : शारदा अस्पताल में नव निर्मित कोरोना वार्ड का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया निरीक्षण
मौसम अपडेट: लखनऊ में प्रदूषण से गिरा पारा, मंगलवार सुबह कई इलाकों में हुआ थोड़ा सुधार
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में "माई कोविड स्टोरी-एक्सपीरियंस से सीख" कार्यक्रम,  चिकित्सासेवा प्रदत...
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के आंकड़ों में उछाल 
कोरोना पर वार करने वाली 2DG Medicine Launch जानिए  कीमत... इस दवा के बारे में सबकुछ जानिए
कोरोना से 85 साल के बुजुर्ग की की मौत:एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 77 हुई
फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने किडनी स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सपोर्ट ग्रुप मीट 'संकल्...
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया दीपावली महोत्सव, हुए विभिन्न कार्यक्रम।
Coronavirus Updates: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 42,909 नए मामले
फोर्टिस में समय पर इलाज मिलने से 91-वर्षीय मरीज़ को अपनी रोज़मर्रा की गतिविधियों में आत्मनिर्भर होने...
झुग्गी झोपड़ियों में नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन