बिसरख पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक, लूटे गए मोबाइल और नशीली दवाएं बरामद

थाना बिसरख पुलिस ने मोबाइल और चैन स्नैचिंग, बाइक चोरी और डिजिटल लेनदेन से जुड़ी ठगी के मामलों में शामिल पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, छह लूटे गए मोबाइल, दो तमंचे, दो कारतूस, और प्रतिबंधित नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त वंश, हिमांशु, सोनू चौहान, आशू, और साजिद खान एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे।

ये अपराधी पहले बाइक चोरी करते थे और फिर उसी का इस्तेमाल करके राह चलते लोगों से मोबाइल और चैन छीन लेते थे। छीने गए मोबाइल को गाजियाबाद की एक मेडिकल दुकान पर बेचकर नशीली दवाएं खरीदते थे। गिरोह का सदस्य सोनू चोरी किए गए मोबाइल के सिम निकालकर फोनपे और पेटीएम जैसे ऐप्स के जरिए पीड़ितों के बैंक खातों से पैसे निकाल लेता था।

इस गिरोह ने बिसरख और आसपास के इलाकों में कई वारदातें की हैं। इनमें राधा स्काई गार्डन और गौर सिटी जैसे पॉश इलाकों में मोबाइल और चैन छीनने की घटनाएं शामिल हैं। पुलिस ने इन अपराधियों के खिलाफ बिसरख, गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज कई मामलों का खुलासा किया है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने स्प्लेंडर और टीवीएस राइडर मोटरसाइकिलें, 670 गोलियां, 11 इंजेक्शन की शीशियां, और चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए। अभियुक्तों के पास से दो तमंचे और जिंदा कारतूस भी मिले हैं। इस कार्रवाई में बिसरख थाना प्रभारी सुनील कुमार और उनकी टीम ने सराहनीय कार्य किया।

पुलिस के अनुसार, ये गिरोह गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में भी कई अपराधों में शामिल था। उनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगेगी।

यह भी देखे:-

अमीरों जैसी लाइफ स्टाइल की चाहत में कैब ड्राइवर गर्लफ्रेंड के साथ करने लगा लूट
पीएम-कुसुम योजना के तहत सोलर पंप बुकिंग का सुनहरा अवसर
नेफोवा ने डीसीपी के साथ महिला सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, घरेलू हिंसा पर चर्चा की
दिल्ली के लिए राहत की खबर, केजरीवाल बोले- केंद्र ने राजधानी का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाया
जिला गौतम बुद्ध नगर में स्वीमिंग पूल बन्द करने के आदेश , बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर फैसला
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने फि‍र बुलाई बैठक, मुख्‍यमंत्रियों के साथ 17 मार्च को हालात...
महाराष्ट्र: वसूली मामले में बड़ा एक्शन, CBI ने अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज की FIR, कई जगहों पर छापेमार...
डीएम ने इन 16 गुण्डों पर लगाया गैंगस्टर
बसपा 15 को मनाएंगी कांशीराम का जन्म दिवस ,तैयारी बैठक में बसपा कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब
मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में बीएबीएड और बीकॉम के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्...
ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
नेक्स्ट जनरेशन होंडा अमेज़ का वैश्विक अनावरण
पूरी फिल्मी है धनंजय सिंह की कहानी, कभी एनकाउंटर में मार गिराने का पुलिस ने किया था दावा
टीकाकरण पर गैर-जिम्मेदाराना बयान: भड़के डॉ. हर्षवर्धन, बोले- थोड़ी शर्म खाओ, संकट के बीच मत करो राजन...
बाबा साहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
यमुना प्राधिकरण स्थापना दिवस पर लाएगा 2000 आवासीय भूखंडों की योजना