चुनाव आयोग ने आप के 20 विधायकों को ठहराया अयोग्य

नई दिल्ली : दिल्ली में काबिज आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की आयोग्यता मामले में खबर है कि चुनाव आयोग ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ फैसला दिया है। लाभ के पद मामले में आप के 20 विधायकों अयोग्य करार दिया है। आयोग ने रिपोर्ट बनाकर राष्ट्रपति के पास अंतिम मुहर के लिए भेज दी है। केजरीवाल सरकार के लिए यह एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

चुनाव आयोग ने आप के 21 विधायकों को ‘लाभ का पद’ मामले में कारण बताओ नोटिस दिया था। इस मामले में पहले 21 विधायकों की संख्या थी, लेकिन जरनैल सिंह पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

बता दें कि केजरीवाल सरकार ने अपने मंत्रियों के लिए विधायकों को ही संसदीय सचिव के पद पर तैनात किया था। ‘लाभ के पद’ का हवाला देकर इस मामले में सदस्यों की सदस्यता भंग करने की याचिका डाली गई थी। हालांकि, पार्टी इसे बार-बार राजनीति से प्रेरित मामला बताती रही है। पार्टी को लाभ के पद मामले में चुनाव आयोग से पहले भी झटका लगा था। चुनाव आयोग ने 21 विधायकों की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने केस को रद करने की मांग की थी।

यह है पूरा मामला

दिल्ली सरकार ने मार्च, 2015 में आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव बना दिया था। इसको लेकर प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी और कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। इसके खिलाफ प्रशांत पटेल नाम के शख्स ने राष्ट्रपति के पास याचिका लगाकर आरोप लगाया था कि ये 21 विधायक लाभ के पद पर हैं, इसलिए इनकी सदस्यता रद होनी चाहिए। दिल्ली सरकार ने दिल्ली असेंबली रिमूवल ऑफ डिस्क्वॉलिफिकेशन ऐक्ट-1997 में संशोधन किया था। इस विधेयक का मकसद संसदीय सचिव के पद को लाभ के पद से छूट दिलाना था, जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नामंजूर कर दिया था।

यहां आकर फंस गया पूरा मामला

बता दें कि दिल्ली सरकार ने 21 विधायकों की नियुक्ति मार्च 2015 में की, जबकि इसके लिए कानून में ज़रूरी बदलाव कर विधेयक जून 2015 में विधानसभा से पास हुआ। इस विधेयक को केंद्र सरकार से मंज़ूरी आज तक मिली ही नहीं है। विपक्षी दलों ने लाभ के पद का हवाला देकर इस मामले में केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा।

20 disqualified aap mal

यह भी देखे:-

जेवर विधायक ने मोदी सरकार के नौ साल की गिनाई उपलब्धियां
निशान्त भाटी मकोड़ा बने राष्ट्रीय लोकदल युवा के क्षेत्रीय महासचिव
गौतमबुद्ध नगर : भाजपा ने 934 बूथों पर अटल जयंती मनाई 
रालोद के नेतृत्व में आठ हज़ार किसानों ने सीएम योगी को भेजा पत्र , आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मां...
17 अप्रैल को भाकियू कुछ इस अंदाज़ में मनाएगी अन्तर्राष्ट्रीय किसान दिवस
सभाजीत बनें आम आदमी पार्टी (AAP) प्रदेश अध्यक्ष , कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर
बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी ने जेवर के दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क विकास के नाम पर मांगे वोट
सूरजपुर में भाजपाइयों ने झाड़ू लगाकर जगाई स्वच्छता की अलख
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 8 करोड़ रूपये का विकास कार्य जनता को समर्पित किया
कांग्रेसियों ने मनाई डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती, मजलूमों के मसीहा थे अम्बेडकर
किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन
संगठन को मजबूत करने के लिये सपाईयो ने की बैठक
पीएम मोदी व भागवत का पुतला फूँक रहे युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भाजपा जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी का पैतृक गांव बिरौंडी में हुआ भव्य स्वागत
लोकेश भाटी बने समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
डॉक्टर महेंद्र नागर को फिर मिला सपा पार्टी का सिंबलः राहुल अवाना का कटा टिकट; दो दिन तक चली बैठक के ...