जिला कांग्रेस द्वारा नेहरू जी को नमन: बाल दिवस पर बच्चों को दीं सौगातें

गौतमबुद्ध नगर: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी ने बिसरख स्थित जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती निशा शर्मा ने नेहरू जी के आजादी के संघर्ष को याद करते हुए बताया कि उन्होंने 9 वर्षों से अधिक जेल में बिताए, परंतु अंग्रेजों की गुलामी कभी स्वीकार नहीं की।

जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने नेहरू जी को आधुनिक भारत के वास्तुकार बताते हुए उनके योगदान को सराहा। प्रदेश कांग्रेस सदस्य रिजवान चौधरी ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन को प्रेरणा स्रोत बताया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने नेहरू जी की विदेश नीति और गुटनिरपेक्षता की सराहना की, जो आज भी विश्व भर में प्रशंसा पाती है।

कार्यक्रम में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को कार्यालय बुलाकर नोटबुक, पेन और चॉकलेट भेंट कर उन्हें पंडित नेहरू की जयंती की याद दिलाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में जितेंद्र चौधरी, निशा शर्मा, सतीश शर्मा, मुकेश शर्मा, नीरज लोहिया, महाराज सिंह नागर, गौरव लोहिया, और अन्य स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

रोजगार की माँग को लेकर 10 अक्टूबर को सैमसंग पर विशाल धरना की चेतावनी
बाईक व नकदी लूट कर भाग रहे बदमाश एनकाउंटर में घायल
जी.एल बजाज में रक्तदान व वृक्षारोपण कार्यक्रम
फीस वृद्धि एंव मनमानी रोकने के लिए अभिभावकों को स्वंय आगे आना होगा : धीरेन्द्र सिंह
पेट्रोल पम्प के मैनेजर से लूट में  एसएचओ  ससपेंड 
ग्रेनो प्राधिकरण ने 22 संस्थागत भूखंडों की योजना की लांच
यूपी: चुनाव के पहले किसानों को सस्ती बिजली का तोहफा दे सकती है सरकार, बीपीएल उपभोक्ताओं को भी मिलेगा...
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत
सीएम योगी का तीन दिवसीय दौरा: आज सिद्धार्थनगर और बस्ती जिले का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री, यहां देखें प...
Covid 19 Vaccination Drive: भाजपा के सांसदों और मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र में टीका लगवाने का नि...
मेरठ कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, मातहत अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश  
रंगपुरी में आयोजित वार्षिक संत समागम में ध्यानाचार्य डॉ. अजय जैन ने लिया भाग, धार्मिक एकता और सद्भाव...
अगर आप एयरटेल कस्टमर हैं , तो अच्छी खबर है
एयरपोर्ट के पास बनेगा यमुना प्राधिकरण का आलिशान कार्यालय
आम की फसल बर्बाद, किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौंपा ज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला उन्नति संस्थान ने किया पौधारोपण