रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा गलगोटिया यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर आयोजित
176 यूनिट रक्त एकत्रित, छात्रों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग
14 नवम्बर, ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा गलगोटिया यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शिविर में कुल 176 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
रोटरी क्लब के सदस्यों और रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के सहयोग से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नोएडा में चल रही रक्त की कमी को पूरा करना था। रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के डॉ. के. के. शर्मा ने बताया कि इस समय रक्त की भारी कमी चल रही थी, जिसे दूर करने के लिए विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नितिन शर्मा से अनुरोध किया गया। नितिन शर्मा ने शिविर आयोजित करने की सहमति दी और नर्सिंग विभाग के छात्र-छात्राओं को सहयोग के लिए निर्देशित किया।
रोटरी क्लब ग्रीन के अध्यक्ष रो0 शैलेश वार्ष्णेय ने बताया कि रक्तदान के लिए छात्रों में गजब का उत्साह देखने को मिला। हालांकि, 45 छात्रों का हीमोग्लोबिन कम था, जिसके कारण वे रक्तदान नहीं कर सके।
शिविर में रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के डॉ. वीरेंद्र कुमार, राज अमन और सीनियर टेक्निशियन अतीक के नेतृत्व में रक्तदान किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब के कई सदस्य भी उपस्थित थे, जिनमें रो0 सौरभ बंसल, रो0 एम पी सिंह, रो0 अनिल कपूर, रो0 जितेंद्र चौहान, रो0 अंकुर गर्ग, रो0 राहुल शर्मा, रो0 सरदार रंजीत सिंह (मणि), रो0 मनोज भाटी, रो0 राकेश भाटी, रो0 संजय गर्ग, हरीश शर्मा और अन्य सदस्य शामिल थे।
इस शिविर ने न केवल रक्तदान की महत्ता को उजागर किया, बल्कि युवाओं को समाज सेवा की दिशा में प्रेरित भी किया।
