इकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, नगदी, चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद

इकोटेक-3 थाना पुलिस ने आज एक मुठभेड़ के बाद घर में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात संजय विहार कॉलोनी, कुलेसरा स्थित एक बंद मकान में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें अज्ञात चोरों ने ज्वैलरी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में थाना इकोटेक-3 में संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी की यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर हुई, जब पुलिस टीम लखनावली रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए, जो पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया, तो उन्होंने मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की पहचान सोनू पुत्र प्रेम सिंह उर्फ भिखारी सिंह, निवासी बिहार, वर्तमान में सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर और नरेश जयसवाल पुत्र विधापति, निवासी बिहार, वर्तमान में सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की रकम 40,000 रुपये, एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल और दो अवैध तमंचे बरामद किए। दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। सोनू पर पहले भी गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं, जबकि नरेश पर भी कई थानों में चोरी और अवैध हथियारों के मामले लंबित हैं।

यह भी देखे:-

अमूल दूध के वितरक के घर दिन दहाड़े डकैती
मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का ट्रेंड चल रहा है: मौलाना कल्बे जव्वाद
आज का पंचांग , 21 जून जानिए शुभ- अशुभ मूहुर्त
अब बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगे वृद्धाश्रम, गौतमबुद्धनगर में जारी हुआ सख्त आदेश
केजरीवाल की राह पर प्रियंका, यूपी में सत्ता के लिए कांग्रेस का फ्री वाला दांव, जानिए ये आठ वादे
सभी नागरिकों में देश सेवा की भावना जरूरी-मेधा रूपम
श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणपति बप्पा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना
नीलगाय के शिकारी ने बरामद कराया हथियार
सेंट जोसेफ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया "चिल्ड्रंस डे": रंगारंग कार्यक्रमों और खेलकूद से बच्चों का ...
Tokyo Olympic 2020 Day 6 Live: पीवी सिंधु की जीत, हॉकी और तीरंदाजी में मिली हार
कल का पंचांग, 21 जुलाई 2021, जानिए शुभ -अशुभ मुहूर्त
वाराणसी में सीएम योगी: बीएचयू अस्पताल में मुख्यमंत्री ने पूछा हाल तो भावुक हो गए मरीज
मुख्तार अंसारी के बहाने BJP नेता का ममता बनर्जी पर तंज, बोले- एक हार के डर से व्हीलचेयर पर, दूसरा मा...
शिव मंदिर से दानपात्र चोरी
महंगे शौख पूरा करने के लिए 10 वीं व 12 वीं के छात्र ने ऐसा रास्ता अपनाया पहुँच गए हवालात, पढ़ें
देश में 184 दिनों में सबसे कम कोरोना के एक्टिव केस, पढ़ें ताजा अपडेट