ग्रेटर नोएडा: 7 साल के बच्चे की गलत आंख का ऑपरेशन, अस्पताल में भारी हंगामा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा 1 स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सीय लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने सात साल के बच्चे की उस आंख का ऑपरेशन कर दिया, जिसमें समस्या ही नहीं थी। असल में ऑपरेशन बच्चे की बाईं आंख का होना था, लेकिन डॉक्टरों ने गलती से दाईं आंख का ऑपरेशन कर डाला। इस घटना के बाद बच्चे के माता-पिता ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

बच्चे के पिता नितिन भाटी ने अस्पताल के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को शिकायत देकर अस्पताल को सील करने और जिम्मेदार डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। नितिन भाटी के अनुसार, उनके बेटे की बाईं आंख में पानी आने की समस्या थी, जिसके लिए उन्होंने डॉक्टर से परामर्श लिया। जांच में डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की आंख में प्लास्टिक जैसा कुछ अंश है, जिसे ऑपरेशन के जरिए ठीक किया जा सकता है।


पत्नी ने उजागर की लापरवाही, दुर्व्यवहार का सामना

नितिन ने अस्पताल के निर्देश पर ऑपरेशन के लिए 45 हजार रुपये जमा कर दिए थे। 12 नवंबर को डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, लेकिन घर लौटने पर नितिन की पत्नी ने इस गलती को पकड़ा कि ऑपरेशन बाईं नहीं बल्कि दाईं आंख का किया गया था। जब वे इस लापरवाही की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे, तो स्टाफ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर: चुनाव के मध्य नजर कल शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
Ujjwala-2.0 : पीएम मोदी का एलान, अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चार कर्मियों ने पाई विदाई, एक का नोएडा प्राधिकरण में हुआ स्थानांतरण
जम्मू-कश्मीर: नवरात्र के मौके पर रोशनी से जगमग श्री माता वैष्णो देवी मंदिर
ग्रेनो प्राधिकरण की मकान, दुकान व शिक्षण संस्थान की योजना जल्द आएगी
चंद्रयान-3 : PM मोदी के भाषण की FAN हुई सीमा हैदर, करने जा रही हैं ये काम
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को DGCA से एयरोड्रम लाइसेंस, जल्द शुरू होंगी उड़ानें
ग्रेटर नोएडा में घर पाने का एक और मौका, कैसे पढें पूरी खबर
कोरोना की स्वदेशी दवा उमीफेनोविर : सीडीआरआई ने बनाई दवा, पांच दिन में वायरल लोड खत्म करने का दावा
हल्की बारिश में ही डूबा सेक्टर डेल्टा-2, प्राधिकरण के मानसून दावों की खुली पोल
दिल्‍ली, यूपी के अधिकतर इलाकों में हवा हुई जानलेवा, प्रदूषण का स्‍तर लगातार बढ़ रहा
75 हजार से अधिक लोगों ने कराया यमुना प्राधिकरण के आवासीय भूखंड योजना में पंजीकरण
केंद्र सरकार के बैसाखी बजट में किसानों को मिला धोखा-कृष्ण नागर
फ्रेशर्स पार्टी में छात्रों ने की मस्ती,सुनिधि चौहान ने परफार्मेंस से जीता दिल
ग्रेटर नोएडा में सजेगा शिक्षा का महाकुंभ, 14 से 16 मई तक होगा भारत शिक्षा एक्सपो-2026
सुनील शर्मा को सौंपी युवा शक्ति संगठन (YSS) की कमान, उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए शिक्षा व उद्यमित...